नीमच
जैसी बुद्धि है, वैसा कार्यक्रम किया है। मैं राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के संबंध में अधिक कहना नहीं चाहता हूं। राहुल गांधी पहले तथ्यात्मक व वास्तविक जानकारी जुटाए। एनएसयूआई के पदाधिकारियों से चर्चा करने की बजाय वास्तविक छात्रों से बात करें।
2014 से अब तक कांग्रेस तीन लोकसभा चुनाव हार चुकी है
यह बात मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेृतत्व में साल 2014 से अब तक कांग्रेस तीन लोकसभा चुनाव हार चुकी है। देशभर में अधिकांश चुनाव हार चुकी है। देश लगभग कांग्रेस मुक्त हो चुका है।
उज्जैन में निर्माणाधीन आईटी पार्क सहित अन्य सौगातें दीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की सरकार विकास के साथ प्रकृति और पर्यावरण को संजोने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में उज्जैन में निर्माणाधीन आईटी पार्क सहित अन्य सौगात देने के बाद मैं नीमच आया हूं।
नीमच और यहां लोग मुझे हमेशा आकर्षित करते हैं
नीमच और यहां लोग मुझे हमेशा आकर्षित करते हैं। गांधी सागर अभ्यारण्य में मादा चीता को छोड़ने का कार्यक्रम भी है। सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता के दौरान नीमच में जल्द एयर पोर्ट शुरू करने और स्टेडियम निर्माण की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। इस दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार, अनिरूद्ध माधव मारू मौजूद रहे।
You may also like
-
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
-
कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी
-
सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’
-
33 दिन तक पुलिस को देता रहा चकमा, पूर्व IAS राकेश अग्रवाल के हत्यारोपी तक बहन को किए एक फोन ने पहुंचाया पुलिस को
-
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध प्रदेशव्यापी कार्रवाई
