भोपाल
मध्यप्रदेश में चीतों के पुनर्स्थापन के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में ‘चीता चौपाल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को चीता संरक्षण, पुनर्स्थापन की यात्रा और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव वन राघवेन्द्र कुमार सिंह ने वर्चुअली जुड़कर विगत 4 वर्षों में चीतों के संरक्षण, प्रजनन एवं उनके रहवास के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही चीतों के भविष्य के लिये किये जा रहे प्रबंधन एवं संरक्षण के प्रयासों से विद्यार्थियों एवं युवाओं से संवाद कर अवगत कराया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य-जीव अभिरक्षक डॉ. समिता राजोरा द्वारा विद्यार्थियों को चीता पुनर्वास, संरक्षण, प्राकृतिक आवास एवं वन्य-जीव संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
चीता चौपाल में क्षेत्र संचालक कूनो राष्ट्रीय उद्यान उत्तम शर्मा द्वारा कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर प्रोजेक्ट चीता के विगत 4 वर्षों में किये गये प्रबंधन के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। चीता चौपाल में कूनो राष्ट्रीय उद्यान द्वारा चीता पर केन्द्रित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिये स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता एवं वुडन टाइल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भोपाल के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 90 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की सहभागिता से उनमें वन्य-जीवों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होने के साथ चीता पुनर्वास एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी प्रसार हुआ। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख तथा मुख्य वन्य-जीव अभिरक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वन विहार के अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
You may also like
-
कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से नोहर साय का पक्के घर का सपना हुआ साकार
-
पति के निधन के बाद अकेली रह गईं भुइरी बाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना
-
बिहान से बदली पुष्पा राजवाड़े की जिंदगी, टेंट व्यवसाय से शुरू हुआ सफर, ट्रैक्टर खरीदकर बनीं लखपति दीदी
-
सीहोर में विद्युत चोरी की जांच करने गई टीम से मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने वाले 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
-
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
