नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में भाजपा सरकार के आने से काफी बदलाव आया है। लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास मजबूत हुआ है।
एफआइसीसीआइ के 94वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘जब मोदी सरकार ने सत्ता संभाली तो लोगों का लोकतंत्र से विश्वास कम होने लगा था।
देश सोच रहा था कि क्या हमारी बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था विफल हो रही है। हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि पीएम मोदी ने हमारी बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत किया।’
गृह मंत्री ने कहा कि आलोचक भी इस बात से सहमत होंगे कि पिछले 7 सालों में देश में काफी बदलाव आया है। हमारी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप सामने नहीं आया है। कुछ गलत फैसले हो सकते थे, लेकिन कोई नहीं कह सकता कि हमारी मंशा गलत थी।
उन्होंने कहा,’ जुलाई-सितंबर की जीडीपी 8.4 फीसद रही। मुझे पूरा यकीन है कि भारत 2021-22 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा और अगर हम दो अंकों की वृद्धि को पार करते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’
You may also like
-
सिंधु जल संधि के बाद पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश को भी सता रहा डर, गंगा जल समझौते पर क्यों बढ़ी चिंता?
-
BRICS Summit में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘UNSC में सुधार अब टाला नहीं जा सकता’
-
BRICS के बीच भारत-अमेरिका की TRUST पहल, अंडरवाटर केबल मजबूत होने से WhatsApp से UPI तक को फायदा
-
मिर्जापुर के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची PIL
-
BRICS में पाकिस्तान की एंट्री पर भारत का अड़ंगा, सदस्यता का रास्ता मुश्किल
