कर्नाटक इन दिनों राजनीति के नाटक का मंच नजर आ रहा है. अमित शाह की दो बयानी गलतियों के बाद नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें धमकी देती हुई भजप महिला नेता दिखाई दे रही है. इसमें महिला नेत्री कांग्रेस के मंत्री को टुकड़े-टुकड़े कर देंगे, जेल जाने से नहीं डरती कहती दिख रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। महिला की ओर से यह बयान तब आया है, जब कांग्रेस यहां पर लिंगायत समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्ज देने की वकालत कर रही है।
ताजा वीडियो में भाजपा की महिला नेता दिव्या हगारगी नजर आ रही हैं। वह किसी सभा को संबोधित कर रही थीं। कांग्रेस के नेता एम.बी पाटिल को उन्होंने इसी दौरान धमकी दी। कहा, “अगर तुम्हारें अंदर हिम्मत है तो वीरशैव महासभा में आओ। तुमने हमारे धर्म में आकर हस्तक्षेप किया है। हमें किसी पुरुष की जरूरत नहीं है। हम महिलाएं ही तुम्हें जवाब देने के लिए काफी हैं। अगर हमें तलवार दे दी जाए तो मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी। यहां तक कि मैं जेल जाने से भी नहीं डरती हूं।”
आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि इसका परिणाम 15 को जारी किया जाएगा। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए पिछली बार की तरह इस बार भी एक चरण में चुनाव होंगे। 17 अप्रैल को चुनावों की अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल है।
You may also like
-
भारत को मिलेगा वीटो पावर? रूस-चीन के बाद UN चीफ ने भी किया बड़ा ऐलान
-
हॉर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा गेमचेंजर कदम, गैस से 80% बढ़ा बिजली उत्पादन
-
बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?
-
UCC पर अमित शाह के ऐलान से NDA में हलचल, गृह मंत्री से मिलेंगे संजय झा; JDU रखेगी अपना पक्ष
-
अगस्त में थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, तेल-बिजली से लेकर खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी
