दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाडी हैदराबाद की साइना नेहवाल ने
मोदी को बड़ा खेल प्रेमी बताते हुए बीजेपी को ज्वाइन किया
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी ने खेल के मैदान में एक और बाज़ी मार ली। बीजेपी ने बुधवार को साइना नेहवाल को पार्टी में एंट्री दी। ओलंपिक पदक विजेता# बैडमिंटन खिलाड़ी #साइना नेहवाल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई।
बीजेपी के मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में साइना शामिल हुईं। साइना नेहवाल ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। उन्होंने मुझे प्रेरित किया.’ उनका आगे कहना था, ‘नरेंद्र मोदी ने खेल को काफी बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया शुरू करना अच्छा काम है।
29 वर्षीय साइना नेहवाल हरियाणा से तालुल्क रखती हैं और हैदराबाद में रहती हैं। विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकीं साइना ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं। साइना ने 22 सुपर सीरीज और ग्रांपी खिताब जीते हैं. साइना नेहवाल विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। वे महिला सिंगल्स रैंकिंग में 23 मई 2015 को पहले पायदान पर पहुंची थीं. इस मुकाम तक पहुंचने वाली वे पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है।
साइना नेहवाल से पहले भी कई खिलाड़ियों ने भाजपा का दामन थामा है. इनमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के अलावा पहलवान योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं.
You may also like
-
भारत पर 100% टैरिफ की तैयारी? अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम
-
एक विचार और कार्यशैली की यात्रा गुजरात से विकसित भारत तक—संकल्प, निर्णय और जनभागीदारी
-
डूसू चुनाव को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी सख्त, शिक्षकों को पक्षपात से बचने का निर्देश
-
समंदर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने पाक राजनयिक को किया तलब
-
कारगिल, POK और सर क्रीक को पाकिस्तान को सौंपने की थी तैयारी? BJP सांसद का बड़ा दावा
