Bihar Voter Adhikar Yatra: बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 10वें दिन मंगलवार को सुपौल से फिर शुरू हुई।
इस बार यात्रा में उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं।
प्रियंका के साथ-साथ तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी, तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी काफिले का हिस्सा बने।
सुपौल के आईटीआई कॉलेज मैदान से शुरू हुई यात्रा के दौरान जुटी भारी भीड़ ने राहुल-प्रियंका का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान जगह-जगह ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे भी लगे। प्रियंका गांधी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती नजर आईं।
वोट चोरों सावधान
जाग गया है हिंदुस्तान📍 बिहार pic.twitter.com/dbRwgyl00o
— Congress (@INCIndia) August 26, 2025
‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज का रूट
आज की यात्रा का रूट सुपौल से फुलपरास, झंझारपुर होते हुए सकरी बाजार (मधुबनी) तक तय है।
- सुबह 8 बजे: यात्रा हुसैन चौक, सुपौल से शुरू
- सुबह का ब्रेक: लोहिया चौक, फुलपरास
- दोपहर का भोजन: खुला मैदान, फुलपरास
- 4 बजे: मोहना, झंझारपुर से यात्रा पुनः शुरू
- 7:30 बजे शाम: अंडरब्रिज, सकरी बाजार में सभा
- रात का विश्राम: जिबछ घाट हाई स्कूल, गौसा घाट, दरभंगा
यात्रा के दौरान सिजौलिया में अति पिछड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन के बाद लंच ब्रेक रखा गया, फिर राहुल का काफिला मोहन चौक होते हुए आगे बढ़ा।
NDA का मतलब है ‘नहीं देंगे अधिकार’- तेजस्वी
पटना से सुपौल निकलने से पहले तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा, यात्रा को लेकर जनता में भारी उत्साह है।
लोगों का प्यार महागठबंधन को मिल रहा है, जिससे NDA के लोग बेचैन हैं। NDA का मतलब है – ‘नहीं देंगे अधिकार’।
ये लोग लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता आगामी चुनाव में इनको करारा जवाब देगी।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि NDA सरकार लगातार मतदाताओं के अधिकारों को कुचलने की कोशिश कर रही है।
‘वोटर अधिकार यात्रा’ का मकसद मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को जनता तक पहुंचाना है।
विपक्ष के नेता जगह-जगह सभाओं के माध्यम से लोगों से जुड़ रहे हैं। प्रियंका गांधी की मौजूदगी ने इस यात्रा को नया राजनीतिक आयाम दिया है।
वहीं रेवंत रेड्डी और तेजस्वी यादव का जुड़ना इसे INDIA अलायंस के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
महागठबंधन नेताओं का दावा है कि यात्रा को जनता से अपार समर्थन मिल रहा है। तेजस्वी यादव के मुताबिक, यही कारण है कि NDA के खेमे में बेचैनी है।
You may also like
-
राम मंदिर प्रसाद के नाम पर मिठाई बेचने पर Amazon पर ₹1 लाख जुर्माना
-
बीजेपी विधायक ने माता सीता को कहा “मौत का सामान”
-
माता-पिता बच्चों कर सकते हैं संपत्ति से बेदखल! सुप्रीम कोर्ट का फैसला
-
मध्य प्रदेश में पोषण आहार संकट, 300 दिन की जगह मिला 170 दिन आहार
-
700 करोड़ मेडिकल घोटाला, फाइलें नष्ट करने का ACB का आरोप!
