Bihar NDA Seat Sharing 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) गठबंधन में सीट बंटवारे की तस्वीर लगभग साफ हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद सभी राजनीतिक दलों के बीच अंतिम सहमति बन गई है।
इनमें भाजपा (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP(R)], हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल है।
सीट शेयरिंग की आधिकारिक घोषणा को लेकर एनडीए की ओर से जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाने की संभावना जताई जा रही है।
NDA में सीटों का फॉर्मूला
तय फार्मूले के अनुसार इस बार –
- JDU: 102 सीटें
- BJP: 101 सीटें
- LJP(R): 20 सीटें
- HAM (जीतन राम मांझी): 10 सीटें
- RLM (उपेंद्र कुशवाहा): 10 सीटें
कुल 243 विधानसभा सीटों में से इन दलों के लिए बंटवारा तय हुआ है।
अभी यह चर्चा जारी है कि कौन-सी पार्टी किन-किन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन सीटों का कुल आंकड़ा लगभग तय माना जा रहा है।
नीतीश बने NDA में बड़े भाई
लोकसभा चुनाव 2024 में BJP ने JDU से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा में नीतीश कुमार की JDU को एक-दो सीटों की बढ़त दी गई है।
इससे साफ है कि एनडीए में नीतीश अब भी बड़े भाई की भूमिका निभा रहे हैं।

पिछली बार का प्रदर्शन
2020 विधानसभा चुनाव में BJP ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 74 सीटों पर जीत हासिल की थी।
वहीं JDU ने 115 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 43 सीटें जीती थीं।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 4 पर जीत मिली थी।
तब विकासशील इंसान पार्टी (VIP) एनडीए का हिस्सा थी और उसने 13 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
इस बार क्यों बदला फार्मूला?
इस बार JDU और BJP की सीटें कम की गई हैं ताकि चिराग पासवान की LJP(R) और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को जगह दी जा सके।
गठबंधन के नेताओं का मानना है कि दलित और पिछड़े वर्ग के वोट को साधने के लिए LJP और RLM की उपस्थिति अहम है।
जल्द होगी औपचारिक घोषणा
सूत्रों के अनुसार, NDA की ओर से जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।
सीटों के अंतिम चयन में प्रत्याशियों की ताकत को देखते हुए 5% तक फेरबदल की गुंजाइश भी रखी गई है।
बिहार की राजनीति में यह सीट शेयरिंग फार्मूला बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन पार्टी किन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और चुनावी मैदान में किस तरह की रणनीति अपनाएगी।
You may also like
-
रतलाम नगर निगम में डॉग नसबंदी घोटाला: लोकायुक्त जांच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप
-
बजट 2026-27 पर सवाल: बढ़ती असमानता, सीमित खर्च और उलझी आर्थिक दिशा
-
चीन की नीतियों के सबसे साहसी आलोचक हांगकांग के मीडिया मुग़ल को 20 साल की कैद
-
बजट सत्र में सियासी संग्राम: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, सदन बार-बार स्थगित
-
T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय, पाकिस्तान के फैसले से आईसीसी को 174 मिलियन डॉलर के नुकसान से राहत
