PM Modi in Muzaffarpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने छठ पर्व, सुशासन, भ्रष्टाचार और महागठबंधन पर तीखे राजनीतिक हमले किए।
छपरा में पीएम मोदी ने कहा कि, नरेन्द्र-नीतीश आपके सपने को पूरा करने में जुटे हैं। एक बार फिर से बिहार में NDA की सरकार बनेगी।
इससे पहले उन्होंने मुजफ्फरपुर में जंगलराज से लेकर कांग्रेस-राजद के चुनावी प्रचार को लेकर हमला बोला।
पीएम ने कहा- कांग्रेस और RJD ने हमेशा बिहार की आस्था, संस्कृति और सम्मान के खिलाफ काम किया है।
अब ये लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। बिहार की माताएं-बहनें इस अपमान को कभी नहीं भूलेंगी।
रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा— यहां की लीची जितनी मीठी है, उतनी ही मीठी आपकी बोली है।
बिहार के लोगों, मैं आपका बहुत बड़ा कर्जदार हूं। सुशासन की सरकार लौटने वाली है।
ये विशाल जनसमूह बता रहा है कि इस बार फिर NDA की सरकार आ रही है।
‘कट्टा-क्रूरता-कटुता’ जंगलराज की पहचान
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार छठ महापर्व को UNESCO की विश्व विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा— एक ओर आपका बेटा दुनिया में छठी मैया की जयकार कराने में लगा है, दूसरी ओर कांग्रेस-RJD वाले छठी मैया का अपमान कर रहे हैं।
क्या वोट के लिए कोई आस्था का अपमान कर सकता है? क्या बिहार इसे सहन करेगा?
उन्होंने कहा कि बिहार केवल संस्कृति नहीं, आर्थिक योगदान के लिए भी जाना जाता है।
लीची, मगही पान, मखाना जैसे उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।
प्रधानमंत्री ने RJD और कांग्रेस के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए कहा कि इन दलों की पहचान सिर्फ पांच शब्दों में समेटी जा सकती है—
- कट्टा
- क्रूरता
- कटुता
- कुशासन
- करप्शन
उन्होंने कहा— जिनका इतिहास जमीन कब्जाने और उद्योगों को खत्म करने का रहा है, वे बिहार का विकास नहीं कर सकते।
जिन्होंने रेल को लूटा, वे कनेक्टिविटी कैसे बढ़ाएंगे? जिनके राज में 35-40 हजार अपहरण हुए, वे कानून-व्यवस्था क्या सुधारेंगे?
पीएम ने गोलू अपहरण कांड का जिक्र करते हुए कहा— जंगलराज में तो छोटे बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया। उनके माता-पिता रोते रहे, मगर सत्ता को फर्क नहीं पड़ा।
दो युवराज मुझे गंदी-गंदी गालियां देते हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा— दो युवराज झूठे वादों की दुकान खोले घूम रहे हैं। दोनों ही करोड़ों के घोटालों में जमानत पर हैं।
गांव में जिसे बेल पर देखा जाता है, उसकी इज्जत कोई नहीं करता।
ये लोग दिन-रात मुझे गालियां देते हैं, क्योंकि इन्हें पच नहीं रहा है कि एक चाय बेचने वाला आज देश चला रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और RJD का गठबंधन सिर्फ सत्ता और लूट के लिए है। इनका गठजोड़ तेल और पानी की तरह है।
बाहर से एक जैसा दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अंदर क्या चल रहा है, पूरा बिहार जानता है। ये सत्ता में आए तो बिहार को लूट लेंगे।
फिर एक बार NDA सरकार का नारा
प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए चल रहे कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा गरीबों को दिए गए घरों में रजिस्ट्रेशन बहनों के नाम किया गया।
1 करोड़ 20 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। महिलाएं छोटे व्यवसाय शुरू कर रही हैं
उन्होंने कहा— हम यहीं नहीं रुकेंगे। बिहार की बहनों को और मजबूती देंगे।
सभा के अंत में पीएम मोदी ने कहा— “कहिए, फिर एक बार— सुशासन सरकार!” “फिर एक बार— NDA सरकार!“
You may also like
-
नितिन नबीन की टीम में MP से 6 नेता, वीडी शर्मा को नई जिम्मेदारी
-
अब 2014 के बाद वाले ‘जेन-अल्फा’ सड़कों पर
-
पार्टी छोड़ रहा हूं, विचार नहीं…शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा देते हुए कहा!
-
लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत!
-
युवाओं को सही दिशा नहीं मिली तो बन जाएंगे बोझ…RSS प्रमुख!
