JDU Candidate List

JDU Candidate List

बिहार चुनाव 2025: 44 नामों के साथ JDU की दूसरी लिस्ट जारी, सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

Share Politics Wala News

 

JDU Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है।

गुरुवार को आई इस आखिरी लिस्ट में 44 नामों का ऐलान किया गया है। जिसमें 9 महिलाएं और 4 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं।

पार्टी ने अपने सिटिंग MLA पर फिर से भरोसा किया है। दूसरी लिस्ट में 19 विधायकों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

तेजस्वी की पत्नी राजश्री की तुलना जर्सी गाय से करने वाले राजबल्लभ की पत्नी विभा देवी को नवादा टिकट दिया गया है।

बेलागंज से मनोरमा देवी को एक बार फिर से JDU ने मौका दिया है। मनोरमा देवी पिछले उपचुनाव में बेलागंज से जीत कर आईं थी।

जेडीयू ने बाहुबली आनंद मोहन के बेटे को औरंगाबाद के नबीनगर से चुनावी मैदान में उतारा है। चेतन आनंद 2020 में शिवहर से विधायक बने थे।

वहीं, इस लिस्ट में केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता और सुरसंड सीट के लिए नागेंद्र राउत को टिकट दिया गया है।

साथ ही जेडीयू ने गोपाल मंडल का टिकट काट दिया है, उनकी जगह पार्टी ने बुलो मंडल को टिकट दिया है।

जेडीयू की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट में ये हैं नाम-

  1. वाल्मीकिनगर से धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह
  2. सिकटा से समृद्ध वर्मा
  3. नरकटिया से विशाल साह
  4. केसरिया से शालिनी मिश्रा
  5. शिवहर से श्वेता गुप्ता
  6. सुरसंड से नागेन्द्र राऊत
  7. रुन्नीसैदपुर से पंकज मिश्रा
  8. हरलाखी से सुधांशु शेखर
  9. बाबूबरही से मीना कामत
  10. फुलपरास से शीला मंडल
  11. लौकहा से सतीश साह
  12. निर्मली से अनिरुद्ध प्रसाद यादव
  13. पिपरा से राम विलास कामत
  14. सुपौल से विजेन्द्र प्रसाद यादव
  15. त्रिवेणीगंज (अ.जा.) से सोनम रानी सरदार
  16. रानीगंज (अ.जा.) से अचमित ऋषिदेव
  17. अररिया से शगुफ्ता अजीम
  18. जोकीहाट से जनाब मजर आलम
  19. ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल
  20. अमौर से सबा जफर
  21. रूपौली से कलाधर मंडल
  22. धमदाहा से लेशी सिंह
  23. कदवा से दुलालचंद्र गोश्वामी
  24. मनिहारी (अ.ज.जा.) से शंभु सुमन
  25. बरारी से विजय सिंह निषाद
  26. गोपालपुर से बुलो मंडल
  27. सुल्तानगंज से डॉ. ललीत नारायण मंडल
  28. कहलगांव से शुभानंद मुकेश
  29. अमरपुर से जयंत राज
  30. धोरैया (अ.जा.) से मनीष कुमार
  31. बेलहर से मनोज यादव
  32. चैनपुर से मो० जमा खान
  33. करगहर से बशिष्ठ सिंह
  34. काराकाट से महाबली सिंह
  35. नोखा से नागेन्द्र चन्द्रवंशी
  36. कुर्था से पप्पू कुमार वर्मा
  37. जहानाबाद से चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
  38. घोसी से ऋतुराज कुमार
  39. नबीनगर से चेतन आनंद
  40. रफीगंज से प्रमोद कुमार सिंह
  41. बेलागंज से मनोरमा देवी
  42. नवादा से विभा देवी
  43. झाझा से दामोदर रावत
  44. चकाई से सुमित कुमार सिंह

सभी 101 सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान

इससे पहले बुधवार को जेडीयू ने पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। वहीं,  दूसरी लिस्ट में 44 नाम है।

नीतीश कुमार की पार्टी इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, यानी  JDU के सारे सैनिक चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें – बिहार चुनाव 2025: JDU की पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम, अनंत सिंह समेत 4 बाहुबलियों को टिकट

एनडीए ने पिछले हफ्ते सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया था, जिसमें बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 6 सीटें दी थीं।

पूरी खबर यहां पढ़ें – NDA सीट शेयरिंग 2025: बिहार की सियासत में बदलता पावर इक्वेशन, BJP-JDU बराबर तो चिराग बने ‘किंगमेकर’

जेडीयू से पहले बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

इससे पहले बीजेपी ने पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे, इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जैसे बड़े नाम शामिल थे।

13 महिलाएं, 4 मुस्लिम चेहरें, 37 से ज्यादा सिटिंग MLA

JDU की 101 लिस्ट में कुल 13 महिला उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।

4 मुस्लिम चेहरों को भी टिकट दिया है। इस बार कुल 12 मंत्री चुनावी मैदान में हैं।

पार्टी ने 37 विधायकों को रिपीट किया है और दो पूर्व सांसद को भी मिला मौका है।

जदयू ने कुल सीट बंटवारे में जातीय समीकरण का पूरा ख्याल रखा है।

पार्टी ने सबसे ज्यादा 37 सीटों पर ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को उतारा है।

22 ईबीसी, 22 सामान्य, 15 एससी, एक एसटी उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

सम्राट के लिए नीतीश ने छोड़ी अपनी सिटिंग सीट

नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के लिए अपनी सिटिंग सीट छोड़ दी है। पिछली बार तारापुर जेडीयू के खाते में थी।

लेकिन, इस बार यहां से बीजेपी कोटे से डिप्टी CM सम्राट चौधरी चुनाव लड़ेंगे।

वहीं परबत्ता सीट भी JDU ने गठबंधन के लिए छोड़ी है। 2020 में परबत्ता जदयू के खाते में थी।

दूसरी ओर, JDU ने चिराग के दावे वाली 5 सीटों सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा और मोरबा पर भी JDU ने कैंडिडेट उतारे हैं।

मटिहानी से चिराग के बागी (राजकुमार सिंह) को कैंडिडेट बनाया है। इससे लगा रहा है कि नीतीश ने सीट शेयरिंग पर एनडीए के फॉर्मूले को बिगाड़ दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे फेज के लिए 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *