एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों के हस्ताक्षर वाली विशेष जर्सी और हॉकी स्टिक की भेंट
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारतीय हॉकी फेडरेशन के सचिव श्री भोलानाथ सिंह ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री सिंह ने हॉकी स्टिक तथा विशेष जर्सी भेंट की। जर्सी पर, एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों के हस्ताक्षर और नाम अंकित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें प्रदेश में खेल प्रोत्साहन के लिए संचालित योजनाओं और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।
You may also like
-
मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली
-
राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार, ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना
-
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन
-
मध्यप्रदेश पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी
-
दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
