कटनी
जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बरही पुलिस ने लगातार दो दिनों में कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 34 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की। साथ ही ग्राम पिपरियाकला के पारधी टोला में रेलवे स्टेशन के पीछे करीब 540 किलो महुआ लाहन नष्ट कराया गया।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को ग्राम पिपरियाकला पारधी टोला रेलवे स्टेशन के पीछे करीब 36 कंटेनरों में रखा लगभग 540 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 54 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने मौके पर ही लाहन को नष्ट कराया। इसी कार्रवाई के दौरान चार अलग-अलग स्थानों से सुशील आदिवासी से 5 लीटर, कोमल प्रसाद कोल से 5 लीटर, रामदयाल साहू से 2 लीटर और प्रेमलाल प्रजापति से 2 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं 8 सितंबर 2026 को बरही पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। पुलिस ने दुःखी बाई भूमिया से 5 लीटर, राजू कोल से 5 लीटर और रामचरण कोल से 10 लीटर शराब बरामद की। इन मामलों में भी धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में बरही पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है
You may also like
-
एशियन पैरा गेम्स-2026 में भारत का गौरवशाली प्रदर्शन विश्वास कैलाश सारंग
-
जिले में नरवाई व पराली जलाने पर प्रतिबंध, जलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
-
एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीजीएसटी-2026 का आयोजन
-
विंध्य और बुंदेलखंड को रेलवे की नई सौगात, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों तथा उखड़ी सड़क पर ठेकेदारों को नोटिस, पीडब्ल्यूडी ने 15 दिनों में मांगा जवाब
