इंदौर। राजनीति में बेशर्मी और झूठ की कोई सीमा नहीं होती। नेताओं को इस बात पर भी शर्म नहीं आती कि जिस महात्मा के लिए वे झूठे आंसू बहा रहे हैं, उनका पूरा जीवन सत्य को समर्पित रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के चंदौसी जिले के सपा नेताओं ने विरोधी दलों पर हमला करने का मौका नहीं गंवाया। पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां की अगुवाई में गांधी जी कि 150वीं जयंती मनाने के लिए चंदौसी से फव्वारा चौक पहुंचे सपा नेताओं ने गांधी प्रतिमा पर जमी धूल देखकर पहले तो पानी मंगाया और उसे साफ करने में जुट गए। इसके बाद उन्होंने माल्यार्पण कर गांधी जी को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां गांधी प्रतिमा के चरणों में बैठकर फूट फूटकर रोने लगे। वहां मौजूद अन्य नेताओं ने भी उनका साथ दिया और रोने लगे। उनके आंसू सोशल मीडिया पर खूब मजे लेकर वायरल हो रहे हैं।
इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि गांधी के देश में दलितों, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव और अत्याचार हो रहा है। इसके बाद अन्य साथियों ने उन्हें चुप कराया और कहा कि गांधी के देश में किसी के साथ भेदभाव और अत्याचार नहीं होना चाहिए।
You may also like
-
दिल्ली में छात्रों के लिए बनेगा 10 हजार बेड वाला हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
-
मोबाइल EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, निकाला खून
-
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन जांच 3 विदेशी पहुंचे इंटरनेशनल फ्लाइट तक; Air India को नोटिस
-
UCC पर NDA में दरार? JDU के विरोध से बढ़ी BJP की चिंता
-
अंतरिक्ष में अमेरिका के हथियार! Space Force ने किया खुलासा
