#politicswala report
अवैध प्रवासी भारतीयों का भारत भेजे जाना और उसके तरीकों को लेकर देश-विदेश में चर्चा गर्म है। वहीं अब यह खबर सामने आ रही है कि आज 15 फ़रवरी और 16 फ़रवरी को 2 खेप में 2 जहाजों में भरकर फिर प्रवासी भारतीयों को भेजा जा रहा है। एक तरफ विपक्ष इसका मुद्दा भारत में उठा रहा है उसी वक्त अवैध प्रवासी भारतीयों की नयी खेप अमेरिका से पहुंचाई जा रही है।
खास बात यह है कि अमेरिका ने ताकीद की है कि विमान किसी ऐसे शहर में न उतरे जहाँ अमेरिकी दूतावास हो। कहा जा रहा है कि 15 फरवरी को आने वाले विमान में 119 अवैध प्रवासी भारतीयों होंगे वहीं 16 फ़रवरी को आने वाली फ्लाइट में संख्या का पता नहीं चल पाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका से लौटते ही अप्रवासी भारतियों का लौटना कई तरह से विवाद की स्थिति पैदा कर रहा है। आने वाला यह अमेरिकी विमान सी 17 अमृतसर में लैंड करने वाला है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर एयरपोर्ट पर अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर विमान के आने पर बयान दिया है कि केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ती।
वहीं अब सूत्रों के हवाले से दावा ये भी किया जा रहा है कि अमेरिका की तरफ से ये सख्त हिदायत दी गई है कि डिपोर्ट किए गए नागरिकों को लेकर विमान ऐसे किसी शहर में नहीं लैंड करना चाहिए जहां अमेरिकी दूतावास स्थित हो। इसके पीछे अमेरिकियों की दलील यह है कि ये सारे लोग विमान छोड़ते ही अमेरिकी कार्यालयों पर जाकर शरण मांगेंगे।
गौरतलब है कि अमेरिका से 119 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेगा। यह दूसरी बार होगा, जब डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद भारतीयों को निर्वासित किया जाएगा।
You may also like
-
दिल्ली में अगले 9 दिनों तक जहरीली हवा का अलर्ट, खराब AQI से बढ़ी चिंता
-
वीबी-जी राम जी में उन्नत फेस ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च
-
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: कांग्रेस, AAP और AISA से जुड़े 57 केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
-
दिल्ली HC ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज की, पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर का रास्ता साफ?
-
फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस
