नई दिल्ली
दिल्ली में वायु प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 230 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में है।
वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले नौ दिनों तक हवा की गुणवत्ता में खास सुधार की संभावना नहीं है। 26 अक्टूबर तक हवा 'खराब' श्रेणी में रहने का अनुमान है, जबकि इसके बाद के छह दिनों में भी स्थिति लगभग ऐसी ही बनी रह सकती है।
तीन केंद्रों पर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंची हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 56 निगरानी केंद्रों में से तीन पर वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पूसा में सबसे अधिक 324 एक्यूआई रहा। वहीं 36 केंद्रों पर हवा 'खराब' और 17 केंद्रों पर 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई।
You may also like
-
वीबी-जी राम जी में उन्नत फेस ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च
-
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: कांग्रेस, AAP और AISA से जुड़े 57 केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
-
दिल्ली HC ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज की, पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर का रास्ता साफ?
-
फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस
-
पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम
