आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने अपने अनुभव के बारे में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट और वीडियो साझा किया। एयर इंडिया कह रहा था आप या तो इसी टूटी सीट पर यात्रा करें या हम आपको पैसा वापस कर देंगे।
#politicswala report
Air India bad service-गोवा। एयर इंडिया के विमानों की सर्विस और स्टाफ के मिस बिहेवियर की खबरें पिछले कई दिनों से सामने आ रही हैं। इसको लेकर कई बार कई लोगों ने शिकायत भी कीहै। बावजूद इसके न तो व्यवस्था में किसी का तरह का बदलाव आ रहा है। एक बार फिर एयर इंडिया की सर्विस को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर एयर इंडिया की सर्विसेस को लेकर नाराज हैं। पालेकर ने कहा कि समय पर बताया गया कि सीट टूटी हुए है जो पीछे नहीं मुड़ सकती। एयर इंडिया कह रहा था आप या तो इसी टूटी सीट पर यात्रा करें या हम आपको पैसा वापस कर देंगे। मुद्दा यह है कि इस तरह अंतिम मिनट में मैं दूसरा इंतज़ाम कैसे कर सकता हूँ जबकि मेरी कनेक्टिंग फ्लाइट है।
आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने शुक्रवार शाम दावा किया कि एअर इंडिया ने उन्हें बताया कि दिल्ली से सियोल की उड़ान में उनकी सीट टूटी हुई है, और वह या तो इस सीट पर बैठकर यात्रा कर लें या टिकट का पैसा वापस ले सकते हैं। उनके इस दावे पर एयरलाइन ने जवाब दिया कि वह उनकी चिंता की समीक्षा कर रही है।
एयरलाइन ने कहा, “प्रिय श्री पालेकर, हम आपकी बात सुनी और आपके अनुभव से सहानुभूति रखते हैं। हम प्राथमिकता के आधार पर आपकी चिंता की समीक्षा कर रहे हैं।

पालेकर ने अपने अनुभव के बारे में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट और वीडियो साझा किया। उन्होंने वीडियो में कहा, “ मैं(दिल्ली हवाई अड्डे पर) काउंटर पर हूं और मुझे स्टाफ ने बताया है कि मेरी कन्फर्म सीट खराब है, इस पर पीछे की तरफ झुकना संभव नहीं है। मुझे सहमति देनी होगी, जो एक तरह से मजबूरी वाली सहमति है क्योंकि मेरी‘कनेक्टिंग फ्लाइट’ है, इसलिए मेरे पास उड़ान में यात्रा करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है….और एअर इंडिया कह रहा है कि या तो हम आपको पूरा रिफंड देंगे या आप इस सीट पर बैठकर यात्रा करें जो टूटी हुई है।”
पालेकर ने यह भी कहा कि उनके साथ ऐसा तीसरी बार हो रहा है और उन्होंने पहले इसकी शिकायत नहीं की थी। एक्स पर उनके पोस्ट के जवाब में एअर इंडिया ने कहा कि वह उनकी समस्या से सहानुभूति रखता है।
You may also like
-
MP में 1,134 करोड़ की खरीदी पर सवाल! ₹250 करोड़ बच सकते थे? सरकार कराएगी उच्चस्तरीय जांच
-
एनएमडीसी में “राजभाषा माह पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह, 2026” का आयोजन
-
मक्का-मदीना में फंसे 4,000 भारतीय उमरा यात्री, ओवैसी ने केंद्र सरकार से मांगी मदद
-
RBI का बड़ा एक्शन: इस बैंक के ग्राहक ₹5,000 से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे, जानें पूरा मामला
-
ICAI CA इंटर रिजल्ट 2026: नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप, हासिल की AIR 1
