रायपुर.
राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रिंस ढाबे में सोमवार को उस समय गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब प्रशासन की टीम बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ ढाबे को अवैध बताकर तोड़ने पहुंची। इस दौरान ढाबा संचालक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया, जिसके बाद प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए कार्रवाई को स्थगित कर दिया।
ढाबा संचालक ने लगाए आरोप
प्रशासन द्वारा ढाबे को अवैध बताते हुए तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालक और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। मुख्य विवाद ढाबे की जमीन के सीमांकन को लेकर सामने आया। ढाबा संचालक ने आरोप लगाया कि बिना सीमांकन किए ही प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। संचालक का यह भी आरोप है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर मौके पर अधिकारियों और ढाबा संचालक के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही।
ढाबा संचालक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल
कार्रवाई के विरोध में ढाबा संचालक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
कोर्ट के ऑर्डर तक कार्रवाई स्थगित
प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। इस मामले में तहसीलदार का कहना है कि कोर्ट का ऑर्डर आने तक कार्रवाई को स्थगित किया गया है।
You may also like
-
रायपुर का नरैया तालाब, शहर के सबसे पुराने घाटों में से एक, 5 दशक से हो रही है छठ पूजा, छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
-
16.95 करोड़ की लागत से बना आधुनिक नगर निगम भवन, आज जनता को मिलेगी सौगात
-
बैरागढ़ विसर्जन घाट पर भव्य छठ महोत्सव एवं 151 दीपों का हुआ दीपदान: मुख्य तिथि रहे हुजुर् विधायक रामेश्वर शर्मा
-
भोपाल की आदमपुर खंती में फिर भड़की आग, दूर तक फैला धुआं और बदबू से लोग परेशान
-
CM साय आज बिलासपुर को देंगे 119 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
