भोपाल
सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में दूध की मांग पूरी करने के लिए आसपास के जिलों से दूध पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए डेयरियों की प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाई जा रही है। उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से तीन लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का नया अत्याधुनिक संयंत्र बनाया जा रहा है। इसे सिंहस्थ 2028 से पहले शुरू करने का लक्ष्य है।
जबलपुर में पनीर प्लांट को फिर शुरू करने की तैयारी
भोपाल में 40 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता का फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट शुरू किया गया है। इसके अलावा सागर में डेयरी संयंत्र की क्षमता बढ़ाने, ग्वालियर और शिवपुरी में मौजूदा संयंत्रों के सुदृढ़ीकरण तथा जबलपुर में पनीर प्लांट को फिर शुरू करने की तैयारी है।
You may also like
-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
-
संजय श्रीवास्तव बोले, गुरु नानक देव जी का जीवन मानवता और सेवा की प्रेरणा
-
दिल्ली व्यापार मेले में छाया छत्तीसगढ़ पर्यटन, बस्तर की संस्कृति ने मोहा लोगों का मन
-
भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, आग पर समय रहते पाया काबू
-
डायल-112 जवानों ने प्रदेशभर में तत्परता से संभाली आपातकालीन सहायता की जिम्मेदारी
