दुर्ग.
चुनाव से जुड़ी बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से 10 मतपेटियां चोरी करने वाले आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।
18 अक्टूबर को चुनाव ड्यूटी में लगे राजू सारथी (48) निवासी संतराबाड़ी दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11 बजे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय के चौकीदार ने उन्हें आकर बताया था कि एक व्यक्ति पेटी उठाकर ले जा रहा है। बाहर आकर देखा तो व्यक्ति फरार हो चुका था । गोदाम में जाकर जांच की तो 10 मतपेटियां, कीमत 10,000 रुपये गायब मिलीं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 331 (2), 305 (इ) के तहत मामला दर्ज किया था।
विवेचना में पुलिस को पता चला कि चोरी युशु यादव (22) निवासी मिल पारा दुर्ग ने की है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी के लिए अपना ई-रिक्शा सीजी 07 सी आर 0648 (कीमत 70 हजार) का इस्तेमाल किया था। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई मतपेटियां उसने गया नगर निवासी देवानंद सोनी (65) की कबाड़ी दुकान में बेच दीं।
पुलिस ने देवानंद को पकड़ा तो उसने 6 मतपेटियां खरीदना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 नग मतपेटियां कीमत 6,000 रुपये, घटना में प्रयुक्त ई- रिक्शा कीमत 70,000 रुपये और 200 रुपये नकद कुल 76,200 रुपये का मशरूका जब्त किया है। शेष 4 मतपेटियों की तलाश जारी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
You may also like
-
शासकीय कन्या महाविद्यालय में जिला-स्तरीय पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन
-
उज्जैन की तकिया मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुनर्विचार याचिका खारिज
-
सरकारी जवाब में AI से फर्जी न्यायिक फैसले का हवाला, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट नाराज
-
भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति
-
MP के अस्पताल होंगे डिजिटल, डॉक्टरों से नर्सिंग स्टाफ तक को मिलेंगे टैबलेट
