कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा, पार्टी ने किया था सस्पेंड
चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और झटका लग सकता है। आप के MLA कंवर संधू कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
मंगलवार रात को उनकी सीएम चरणजीत चन्नी से पंजाब भवन में मुलाकात हुई, लेकिन इसको लेकर औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इससे पहले बठिंडा देहाती से MLA रूपिंदर रूबी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।
विधायक जगतार सिंह भी कांग्रेस के प्रति मोह दिखा चुके हैं। ऐसे में आप के लिए चुनाव से पहले इस तरह के बड़े झटके लग सकते हैं।
2019 में सस्पेंड किया था AAP ने : कंवर संधू 2017 में खरड़ विधानसभा सीट से AAP की टिकट पर MLA चुने गए थे। हालांकि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सस्पेंड कर दिया गया था।
इसके बाद वह 2019 में सुखपाल खैहरा के साथ चले गए, जिसके बाद वह विधानसभा में भी अलग बैठ रहे थे। चुनाव नजदीक आने के बाद अब उनका झुकाव कांग्रेस की तरफ हो गया है।
आप और कांग्रेस में घमासान : विधायक शामिल करवाने को लेकर आप और कांग्रेस में घमासान चल रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के 25 MLA और 2-3 सांसद उनकी पार्टी में आने को तैयार हैं। लेकिन वह कांग्रेस का कचरा नहीं लेना चाहते।
वहीं मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि पंजाब में झाड़ू पूरी तरह बिखर चुकी है। जल्द ही आप के और विधायक कांग्रेस में आएंगे।
केजरीवाल ने दी थी सफाई : अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब दौरे के दौरान सफाई दी कि इन विधायकों का काम ठीक नहीं था। उन्हें पता चल गया था कि इस बार उन्हें पार्टी की टिकट नहीं मिलेगी। इसलिए वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वह इस तरह की सियासत में विश्वास नहीं करते।
6 विधायक छोड़ चुके पार्टी : आम आदमी पार्टी के 6 विधायक अब तक पार्टी छोड़ चुके हैं। सुखपाल खैहरा, पिरमल खालसा, जगदेव कमालू और रूपिंदर रूबी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। बलदेव सिंह और एचएस फूलका ने इस्तीफा दे दिया था।
इसके अलावा कंवर संधू, नाजर सिंह पार्टी से किनारे हो गए। अभी सिर्फ 10 विधायक ही आप में एक्टिव नजर आते हैं जिनके हाल ही में पार्टी को टिकट भी अनाउंस करना पड़े।
You may also like
-
दिल्ली चुनाव .. कौन बड़ा हिंदूवादी भाजपा या आप ? आप भी विहिप के हथियार वितरण में हुआ शामिल
-
केंद्रीय मंत्री चिराग पर एफआईआर की तलवार- पायल मोदी का हॉस्पिटल से वीडियो-जान देने के अलावा कोई चारा नहीं बचा
-
एसटी एससी क्रीमीलेयर के बिना इंसाफ नामुमकिन
-
13 साल वाली बच्ची को संन्यास दिलाने वाले महंत कौशल गिरि 7 साल के लिए निष्कासित
-
मंत्री गुट के करीबी पार्षद जीतू यादव का इस्तीफा,पार्टी से भी निष्कासित