नई दिल्ली
घर से निकलते समय आप प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाते हैं, लेकिन हवा में कुछ ऐसे बेहद छोटे कण भी मौजूद हैं, जिनके लिए एन-95 मास्क भी कारगर नहीं है। इनकी नियमित निगरानी तक आसान नहीं है। ये पीएम2.5 से भी छोटे हैं और सांस के साथ फेफड़ों के गहरे हिस्सों तक पहुंच सकते हैं। इन्हें पीएम1 कहा जाता है। दिल्ली में एक निजी सेंसर ने इनका स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक दर्ज किया है।
पीएम1 यानी एक माइक्रोमीटर या उससे छोटे आकार के कण। ये आंखों से दिखाई नहीं देते। वैश्विक स्तर पर एक निजी सेंसर नेटवर्क PurpleAir के मुताबिक, 14 नवंबर को मालचा मार्ग पर दोपहर 3:28 बजे इनका स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। 10 मिनट का औसत 89.2 रहा। इसी साल अक्टूबर में IITM की अटल लैब में भी मैनुअल तरीके से पीएम1 की जांच शुरू हुई है, लेकिन इसका डेटा डिसिजन सपोर्ट सिस्टम पर उपलब्ध नहीं है।
8 साल पहले लगा था पहला सेसर
21 जुलाई 2018 को चांदनी चौक के टाउन हॉल के पास सफर का एयर क्वॉलिटी मॉनिटरिंग स्टेशन शुरू हुआ था। IITM पुणे ने इसे विकसित किया था। यह देश का पहला स्टेशन था, जहां पीएम1 के साथ पारे, ब्लैक कार्बन और UV इंडेक्स की रियल टाइम निगरानी होती थी। 2016 मेंसीपीसीबी ने भी बड़े शहरों में पीएम1 की निगरानी की योजना बनाई थी, लेकिन आज भी इसके सरकारी आंकड़े सीमित हैं। दिल्ली के एक वैज्ञानिक अध्ययन में पीएम1 का हिस्सा पीएम 2.5 के कुल भार का करीब 50 फीसदी पाया गया।
You may also like
-
चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान, वोटर लिस्ट से नाम कटने पर बिना डर भर सकेंगे फॉर्म-6
-
भारत में हर साल टीबी से 2.6 लाख से अधिक लोगों की जान जा रही है: WHO की 2026 की रिपोर्ट सरकार के उन्मूलन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
-
NCR में प्रदूषण फैलाने वाले 191 उद्योग 24 घंटे में होंगे बंद, भूपेंद्र यादव का सख्त आदेश
-
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जनवरी 2026 से मिलेगा एरियर!
-
UPI यूजर्स और दुकानदारों के लिए खुशखबरी! QR कोड और Soundbox पर मिलेंगे ₹750 तक
