भोपाल
सेवा संकल्प अभियान <br> सेवा की कहानी
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में उपयोग किए गए दीयों को नगर निगम उज्जैन ने कचरा बनने से बचाते हुए रचनात्मक रूप से पुनः उपयोग किया है। दीपोत्सव कार्यक्रम से लगभग 05 लाख से अधिक दीयों से तैयार की गई नंदी की भव्य एवं आकर्षक आकृति न केवल नगर निगम की रचनात्मक पहल को दर्शा रही है, बल्कि 3R (Reduce, Reuse एवं Recycle ) की अवधारणा का प्रभावी संदेश भी दे रही है।
हेलीपैड परिसर में स्थापित की गई नंदी की आकृति का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नगर निगम द्वारा उपयोग किए गए दीयों के रचनात्मक पुनः उपयोग की पहल की सराहना की है। इस अवसर पर संभाग आयुक्त आशीष सिंह एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी, नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा तथा नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा मौजूद थे।
You may also like
-
CG में आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, दो ऑपरेटरों की होगी बर्खास्तगी
-
MP में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरचार्ज में 2.72% की कटौती; 500 यूनिट पर बचेंगे ₹90
-
भोपाल रियासत के विलय के लिए अडिग रहे सरदार पटेल, 3 दिन में बदल दिया देश का नक्शा
-
जगदलपुर स्टेशन भवन का उद्घाटन टला, लिफ्ट निर्माण में देरी बनी वजह
-
तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
