मोहला
हत्या के मामले में हाईकोर्ट से बरी होने के बावजूद एक आदिवासी को सात साल, तीन महीने और 29 दिन तक जेल में रहना पड़ा।
प्रशासनिक लापरवाही के इस गंभीर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शासन को बड़ा झटका देते हुए मुआवजे की राशि दो लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी है। कोर्ट ने इसे संस्थागत विफलता बताते हुए चार सप्ताह के भीतर भुगतान करने का आदेश दिया है।
मामला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड के हाड़ीटोला निवासी देवीलाल गोंड का है। उसे सात दिसंबर 2012 को हत्या के आरोप में अंबागढ़ चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राजनांदगांव सत्र न्यायालय ने 14 अगस्त 2013 को उसे दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
You may also like
-
सीहोर में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ पर बवाल, मां ने मनचले की पिटाई कर बाइक में लगाई आग
-
स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
-
60 हेक्टेयर जमीन पर वन विभाग की कार्रवाई, बुलडोजर चलने के बाद आदिवासी युवक ने खाया जहर
-
1,786 के लक्ष्य के विरुद्ध 1,951 सुरक्षित प्रसव संपन्न, जिला चिकित्सालय में सर्वाधिक 710 प्रसव दर्ज
-
बाल विवाह उन्मूलन और ऑनलाइन बाल यौन शोषण की रोकथाम के लिए बनेगी प्रभावी रणनीति
