#politicswala report
laloo yadav-tej pratap story-लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। लालू यादव ने खुद इस निर्णय की घोषणा की। अब इस पूरे घटनाक्रम पर लालू के छोटे बेटे और राजद के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिससे यह पारिवारिक और राजनीतिक विवाद और गहराता दिख रहा है। BIHAR POLITICS-लालू ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से क्यों निकाला ?
शनिवार को तेजप्रताप ने अनुष्का यादव नाम की लड़की से अपने रिश्ते का खुलासा किया था, और इस घोषणा के ठीक एक दिन बाद, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) संरक्षक और उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने ये फैसला लिया।
सोशल मीडिया पोस्ट में इस कदम की घोषणा करते हुए, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा –
‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’
निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार…
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 25, 2025
उन्होंने आगे लिखा, ‘अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।’
लालू ने इस कठोर निर्णय के पीछे तेज प्रताप के गैर-जिम्मेदाराना आचरण और पारिवारिक मूल्यों तथा सार्वजनिक शिष्टाचार से विचलन को मुख्य कारण बताया।
यह निष्कासन ऐसे समय में आया है जब हाल ही में तेज प्रताप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनुष्का यादव नामक लड़की के साथ 12 साल के रिश्ते में होने का दावा किया था।
हालांकि, उस पोस्ट को तुरंत हटा दिया गया और बाद में तेज प्रताप ने एक अन्य पोस्ट में यह दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। इस घटनाक्रम ने पार्टी और परिवार दोनों के भीतर हलचल मचा दी है। BIHAR POLITICS-लालू ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से क्यों निकाला ?
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा-
‘हम ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं और समर्पित हैं।
रही बात मेरे बड़े भाई की तो राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग-अलग हैं।
उन्हें अपने निजी फैसले लेने का अधिकार है। वह वयस्क हैं और फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
हमारी पार्टी के प्रमुख ने यह स्पष्ट कर दिया है और जब से उन्होंने ऐसा कहा है, यह उनकी भावना है।
हमने ऐसी चीजों पर सवाल नहीं उठाया, वह अपने निजी जीवन में क्या कर रहे हैं, कोई भी कुछ करने से पहले नहीं पूछता। मुझे मीडिया के जरिए ही इस बारे में पता चला है।’
तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ रिश्ते में होने का खुलासा किया था
तेज प्रताप यादव ने शनिवार को एक लड़की के साथ फेसबुक पर एक तस्वीर साझा कर दावा किया था कि वह पिछले 12 सालों से उसके साथ रिश्ते में हैं, और काफी समय से वह यह बात सार्वजनिक करना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने जल्द ही उस पोस्ट को हटा दिया। कुछ देर बाद, उन्होंने उसी कैप्शन के साथ दोबारा तस्वीर साझा की और अपने रिश्ते में होने की बात दोहराई।
इसके कुछ समय बाद ही तेज प्रताप ने फिर से पोस्ट डिलीट कर दिया। इस बार उन्होंने दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था और उन्हें AI-जनरेटेड तस्वीरों के साथ बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
You may also like
-
ऑपरेशन सिंधु बंद: ईरान-इजराइल सीजफायर के बाद भारत का बड़ा फैसला, अब तक 3394 भारतीयों की सकुशल वापसी
-
राजा हत्याकांड- सोनम के लैपटॉप की शिलॉन्ग पुलिस को तलाश, तांत्रिक क्रिया का शक गहराया
-
इतना पीटा कि 7 डंडे टूट गए… नाखून प्लास से खींचे… कहानी आपातकाल में तानाशाही के खिलाफ खड़े रहे बरेली के ‘अटल’ की
-
देश में 11 साल से अघोषित आपातकाल, लोकतंत्र पर खतरनाक हमला- कांग्रेस
-
इमरजेंसी के 50 साल: PM मोदी बोले- ये संविधान हत्या दिवस, कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता आज भी ज़िंदा