नई दिल्ली। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है। इसमें सोनाली अनाज मंडी में एक शख्स की चप्पलों से पिटाई करती दिख रही हैं। चप्पल खाने वाला वाला अनाज मंडी का अधिकारी बताया जा रहा है। सोनाली फोगाट किसानों की कुछ समस्याओं को लेकर मंडी पहुंची थीं जहां उनकी अधिकारी से बहस हो गई। किसानों की समस्या पर चप्पल चलाने वाली सोनाली टिक टॉक स्टार है और दो साल पहले ही बीजेपी में शामिल हुई है। वे यहाँ भी टिक टॉक ही करती दिख रही है।
हरियाणा विधानसभा चुनावों में आदमपुर सीट से वे कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ीं, लेकिन हार गईं। इस वीडियो को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सोनाली फोगाट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
https://twitter.com/i/status/1268850422049103875
You may also like
-
राजस्थान में गहलोत-भजनलाल के बीच सियासी घमासान, 24 घंटे में सबूत दें या मांगें माफी
-
MCD में 2000 सफाई कर्मचारियों की कॉन्ट्रैक्ट भर्ती रद्द, कुछ घंटे बाद ही फैसला पलटा
-
भोपाल में कांग्रेस की कार्रवाई, 60 युवा पदाधिकारियों पर गिरी गाज
-
दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की होगी सस्ती, जॉनी वॉकर समेत इन ब्रांड्स के दाम 7% तक घटने के आसार
-
जितेंद्र सिंह का दावा, अभिजीत दिपके को अमेरिका और आशुतोष रांका को पाकिस्तान से फंडिंग
