#politicswala report
Encounter in kishtwar -खबर लिखे जाने तक सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बचे आतंकियों की तलाश भी तेज कर दी है।
-सेना जंगल में छिपे दो और आतंकियों की तलाश में जुटी है
आतंकवाद का सफाया करने के सूत्र वाक्य को ध्येय मानकर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में दो को ढेर कर दिया है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच में सुबह से ही इलाके में मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार सेना को इस इलाके में चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है। सूचना के मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी. सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जबकि सेना ने दो अन्य आतंकियों को भी घेर लिया है। दोनों ही तरफ से गोलीबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, दो और घेरे में
सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों की घेराबंदी में जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकी संगठन के कमांडर सैफुल्लाह के भी छिपे होने की बात सामने आई है। सैफुल्लाह अनंतनाग, किश्तवार और डोडा में हुए आतंकी हमलों में शामिल बताया जाता है। इसके ऊपर सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने घाटी के अलग-अलग इलाकों में छिपे आतंकियों को ढूंढ़कर उन्हें मार गिराया है। सेना ने अभी तक छह आतंकियों को ढेर किया है। इन आतंकियों के संबंध लश्कर ए तैयबा से बताए जा रहे थे।
सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों की एक सूची तैयार की है जो कश्मीर में रहकर पाकिस्तान के इशारे पर काम करते हैं। इस लिस्ट में कुल 14 आतंकी के नाम हैं। जिनमें से अभी तक 6 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है जबकि अन्य बचे 8 आतंकियों की तलाश लगातार जारी है।
You may also like
-
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
-
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
-
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
-
एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
-
अमेरिका में गिरफ्तार गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका; सलमान खान को दे चुका है धमकी
