Operation Sindoor …. पाकिस्तान का फाइटर जेट पंपोर में गिरा

Share Politics Wala News

#politicswala Report 
इस्लामाबाद। पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर भारत की एयरस्ट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर में तीन और पंजाब में एक फाइटर जेट गिरने की खबरें सामने आई हैं। एक घटना पुलवामा के पंपोर की है। दूसरी अखनूर और तीसरी रामबन की बताई जा रही है। चौथी घटना बठिंडा की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेट क्रैश होते देखने वालों ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे एक फाइटर जेट गिरा है। एक घंटे तक हमने धमाके की आवाज सुनी। फाइटर जेट किसका है, ये पता नहीं चला है। इसकी मलबे की फोटो सामने आई हैं।

हमने इंडियन एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसरों को ये फोटोज दिखाईं। उन्होंने कहा कि जिस तरह की मार्किंग है, उससे ये भारतीय जेट नहीं लग रहा है। ये पाकिस्तानी फाइटर जेट JF-17 हो सकता है। उन्होंने कहा कि ये बड़े साइज का फाइटर जेट नहीं है। इसके रंग से भी पता चल रहा है कि ये भारतीय नहीं है।

वहीं अखनूर में फाइटर जेट गिरने के विजुअल सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि ये पाकिस्तानी एयरफोर्स का J-17 फाइटर जेट है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। रामबन से सिर्फ लड़ाकू विमान गिरने की खबर है। इससे जुड़ी जानकारी या विजुअल सामने नहीं आए हैं, न ही इसकी पुष्टि हो पाई है।

=पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के दौरान रात करीब डेढ़ बजे यहां एक फाइटर जेट गिरा। भास्कर रिपोर्टर सुनील मौर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के कुछ गांववालों से बात की। गांववालों ने बताया, ‘हम उधर ही रहते हैं। धमाके के बाद आर्मी वाले आए और बोले इधर से निकलो। ये करीब डेढ़ बजे हुआ। 5 बजे फौजी आए, बोले कि दरवाजा बंद करो और भाग जाओ।’

‘पता हीं नहीं चला क्या हुआ है। बहुत धमाके हुए। आप देखोगे कि इंसान कांप जाएगा। तभी फायर बिग्रेड की गाड़ी आ गई। तब भी बम फट रहे थे। हालांकि, आसपास किसी को नुकसान नहीं हुआ है। उस तरफ दो मकान हैं, उनका पता नहीं। कोई पायलट था या नहीं, ये नहीं पता। रात में डेढ़ बजे कौन देखेगा। मैंने फौजी से पूछा भी कि जहाज गिरा है क्या। वो बोला- ड्रोन गिरा है।’

‘पहले डेढ़ घंटे सिविलियन वहां थे। फिर फौजी आ गए, तो सब भाग गए। हमसे बोला कि वीडियो मत बनाओ। इसे डिलीट करो। वे सुबह घर भी आए थे कि आपने क्या वीडियो बनाया, उसे डिलीट करो। हमने कहा कि हमने नहीं बनाया। हम तो मजदूर लोग हैं। इस पर बात करने से भी डर लगता है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *