नई दिल्ली। मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को लेकर नया बवाल हो गया। जमानत पर आई प्रज्ञा को बीजेपी ने भोपाल से प्रत्याशी बनाया है। साध्वी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुकाबला करेंगी।उनकेबीजेपी में शामिल होने को लेकर ये प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी। प्रेस कांफ्रेंस के बीच में ही एक व्यक्ति ने साध्वी का नाम नाम आने पर बीजेपी प्रवक्ता पर जूता फेंक दिया। भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर रहे भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि जूता फेंकने वाला शख्स उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का है। जूता फेंकने के बाद आरोपी शख्स को वहां पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसे बाहर ले गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
घटना के वक्त जीवीएल पार्टी मुख्यालय में मालेगांव धमाके में आरोपी साध्वी प्रज्ञा के भाजपा में शामिल होने के बारे में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। हालांकि, हमले के बाद भी भाजपा सांसद ने संयम न खोते हुए बोलना जारी रखा। आरोपी का नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस घटना के पीछे आरोपी का क्या मकसद था। अभी यह भी पता नहीं चला है कि वह किसी राजनैतिक दल से जुड़ा है या नहीं।
भाजपा मुख्यालय में ऐसी घटना होने से लोग हैरत में हैं क्योंकि यहां सुरक्षा का काफी पुख्ता इंतजाम होते हैं। बताया जाता है कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरोपी हॉल में सबसे आगे ही बैठा था। घटना के वक्त भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे। इससे पहले कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और अरविंद केजरीवाल के साथ भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
वहीं, भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने इस घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से अंजाम दिया गया यह निंदनीय कृत्य है। कांग्रेस प्रभावित शख्स की ओर से किया गया यह हमला उसी की मानसिकता को दर्शाता है। दूसरी ओर आरोपी पेशे से एक डॉक्टर बताया जा रहा है।
You may also like
-
भोपाल में कुएं में गिरा तेंदुआ, रातभर पानी में फंसा रहा; 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला
-
गांजा और MD ड्रग्स की तस्करी का खुलासा, भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को दबोचा
-
कोरोना के नए वेरिएंट PJ.2.1 ने बढ़ाई चिंता, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस
-
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पर उठे सवालों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, गड़बड़ी के दावों को बताया भ्रामक
-
तीन झूठी कहानियों से पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी, सख्ती से पूछताछ हुई तो कबूला हत्या का राज
