बंगलुरु। कर्नाटक में राजनीतिक ड्रामा थमने का नाम ही नहीं लेता। हर दिन एक नई पटकथा के साथ सारे कलाकार मौजूद रहते हैं। बस भूमिकाएं बदलती रहती है। सोमवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने जनता दरबार में एक महिला का दुपट्टा ही खींच लिया। दरअसल ये महिला सिद्दा के बेटे जो विधायक भी है, उनकी शिकायत लेकर आई थी। महिला का कहना था कि विधायक होकर भी आपका बेटा जनता की नहीं सुनता,काम भी नहीं करता। उसकी शिकायत में आगे भी करूँगा। इससे गुस्साए पूर्व मुख्यमंत्री ने महिला के हाथ से माइक छीनने की कोशिश की, इसमें उनके हाथ महिला का दुपट्टा भी आ गया। इसके बाद दोनों में तीखी नोक-झोक भी हुई।
इसको लेकर बीजेपी ने पूरे दिन ट्वीट किये। उन्होंने तंज कसा-ये है राहुल के वुमन पॉवर और नारी सम्मान का तरीका। सिद्धा ने बाद में कहा कि वे महिला को दस साल से जानते हैं और उसको केवल समझाइश दे रहे थे। उधर कांग्रेस विधायकों के ये कहने पर की हमारा मुख्यमंत्री सिद्धा है, कुमारस्वामी ने इस्तीफे की धमकी दे दी इसके बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिदायत दी-लक्ष्मण रेखा न लांघे।
You may also like
-
जिहादी मानसिकता भारत को आंतरिक समर्थन के लिए परेशान कर रही है….
-
चुनावों में मुफ़्त में पैसे बांटने का चलन.. देश के वास्तविक मुद्दे खा जाएगा..!
-
नरोत्तम को हराने वाले दतिया विधायक राजेंद्र भारती को जेल, दतिया में हो सकता है उपचुनाव
-
‘शिव अवतार’ बन रिटायर्ड कैप्टन अशोक खरात ने 150 महिलाओं का किया शोषण
-
ट्रंप का खासमखास पाकिस्तान, अब बन गया स्वयंभू ‘शांतिदूत ‘
