#Politcswala Report
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ी नियुक्ति की है। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी को मुख्यमंत्री मोहन यादव का संस्कृति सलाहकार नियुक्त किया गया है। वर्तमान में तिवारी के पास वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक का जिम्मा है।
सामान्य प्रशासन विभाग के कार्मिक सचिव के नाम से जारी आदेश के अनुसार श्रीराम तिवारी वर्तमान कार्य के साथ-साथ मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। सनातन को लेकर तिवारी का गहन अध्य्यन है।
मालूम हो कि श्रीराम तिवारी तिवारी ने साहित्य, भारतीय प्राच्यविद्या, कला, सिनेमा और स्वराज पर आधारित 100 से अधिक पुस्तकों का संपादन और प्रकाशन किया है। वे हिंदुत्व और भारतीय परंपरा और संस्कार पर लम्बे समय से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विक्रमादित्य शोधपीठ ने संस्कृति को आम लोगों से
जोड़ने वाले कई आयोजन किये। पीठ ने भारतीय विद्याओं को वैज्ञानिक तौर पर सिद्ध की दिशा में लगातार काम किया है। अयोध्या और उज्जैन के बीच के संबध
और महाराजा विक्रमादित्य के अयोध्या के निर्माण में किये गए कार्यों को भी सामने लाने का काम पीठ ने किया है। उज्जैन की वैदिक घडी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम भी हुआ।
कलाकारों व युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने वाले मार्गदर्शक भी रहे हैं। तिवारी ने छत्तीसगढ़ सरकार में भी संस्कृति, पुरातत्व व पर्यटन सलाहकार के रूप में कार्य और भारतीय कालगणना की प्राचीनतम पद्धति पर आधारित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की स्थापना भी करवाई है।
You may also like
-
भारत में ऐसे तैयार होंगे बुलेट ट्रेन के ड्राइवर, सामान्य लोको पायलट से कितनी अलग होगी सैलरी? जानें पूरी डिटेल
-
भोपाल के सरकारी स्कूल की अनोखी पहल, कबाड़ से बन रहे विज्ञान-गणित के मॉडल; बच्चों के लिए पढ़ाई हुई आसान
-
इंदौर में बड़ा गणपति फ्लाईओवर की आधी बाधा हटी, दिसंबर तक पूरी लाइन होगी शिफ्ट; निर्माण में हुई देरी
-
मछली पालन से चमकेगी किसानों की किस्मत, एशिया के बड़े फिश बीज केंद्र ने बेचे 53.28 लाख मत्स्य बीज
-
दशहरा-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, भोपाल होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; IRCTC ने जारी की एडवाइजरी
