भोपाल
प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए अचल संपत्तियों की कलेक्टर गाइडलाइन में यदि वृद्धि या कमी प्रस्तावित की जाती है, तो इसका ठोस औचित्य बताना होगा। नई गाइडलाइन तैयार करने के लिए 15 जनवरी तक जिला मूल्यांकन समिति को प्रस्ताव तैयार करके भेजने होंगे, जबकि केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड इन्हें अंतिम रूप देगा।
महानिरीक्षक पंजीयन आलोक कुमार सिंह ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि जिला मूल्यांकन समितियां 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित प्रारूप में प्रस्तावित दरें और उनसे संबंधित जानकारी तैयार कर अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करें। 30 जनवरी तक जिला मूल्यांकन समितियां अंतिम मूल्यों को अधिसूचित करने से पहले आम जनता से सुझाव आमंत्रित करेंगी और प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार करेंगी।
You may also like
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान कल करेंगे सीप-अंबर परियोजना का लोकार्पण
-
13 दिन के नवजात को लेकर धरने पर बैठीं पार्षद, करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल
-
रायपुर के 2 करोड़ के एप्पल स्टोर चोरीकांड में दो और गिरफ्तार, देवास से दबोचे गए आरोपी
-
अतिक्रमण पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, सीधी में 34 मकानों को बुलडोजर से हटाया
-
बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
