अतिक्रमण पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, सीधी में 34 मकानों को बुलडोजर से हटाया

Share Politics Wala News

सीधी

 रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान रेलवे की भूमि पर बने 34 घरों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। प्रशासन के अनुसार, संबंधित लोगों को पहले ही मुआवजे की राशि दी जा चुकी थी, इसके बावजूद उन्होंने रेलवे की जमीन से अपने मकान खाली नहीं किए थे।

जानकारी के अनुसार, नौढ़िया गांव में दोपहर 12 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, जो शाम करीब 4 बजे तक जारी रही। करीब 4 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *