भोपाल
मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश के किसी भई आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं किया जाएगा। साथ ही सीएम ने यह भी जानकारी दी की आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए मौजूदा व्यवस्था ही जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने की खबर को पूरी तरह भ्रामक बताया।
31 मार्च 2027 तक सेवाएं समाप्त करने का था आदेश
दरअसल, एक आदेश के बाद मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। आदेश में वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए 31 मार्च 2027 तक नियमित पदों के विरुद्ध नियुक्त आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।
फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों को दी गई थी छूट
दरअसल, विभागीय आदेश में चतुर्थ श्रेणी यानी फोर्थ ग्रेड के कर्मचारियों को सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया से छूट दी गई थी। वहीं, अन्य कैटेगरी में नियमित पदों के विरुद्ध काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की बात कही गई थी। इसके बाद से ही कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले को लेकर चिंता जतानी शुरू कर दी थी।
मध्य प्रदेश के कई विभागों में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारी
बता दें कि, मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसमें डेटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पद शामिल हैं। यह सभी कर्मचारी बिजली कंपनियों, नगरीय निकायों, स्वास्थ्य विभाग लोक निर्माण समेत कई विभागों में कार्यरत हैं।
"कर्मचारियों का सम्मान और आर्थिक सुरक्षा है प्राथमिकता"
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास के संवाद भवन में अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की ताकत और पहचान कर्मचारियों की बुलंदी से होती है। कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान होगी, तभी प्रदेश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
You may also like
-
भोपाल की 829 कॉलोनियों में अब प्राइवेट एजेंसी करेगी जल सप्लाई, कांग्रेस ने उठाए सवाल
-
बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, माओवादियों के हथियार और आधुनिक उपकरण बरामद
-
पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
-
प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
-
बस्तर में चौथे चक्रवात की आशंका से किसान चिंतित, धान की जल्द मिसाई में जुटे
