मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित
भोपाल
दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इसमें मध्यप्रदेश के मूलनिवासी दिव्यांगजन से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। विद्यार्थी अब अपना आवेदन 30 नवम्बर तक जमा कर सकते है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 थी। छात्रों के हित में अंतिम तारीख बढ़ायी गई है।
सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गये है कि वह अपने जिले से अधिक से अधिक पात्र दिव्यांग छात्र/छात्राओं को योजना हेतु आवेदन करने के लिये प्रोत्साहित करें एवं जिला अधिकारी आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण करना सुनिश्चित करें।
You may also like
-
छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड; स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी
-
भोपाल में MP की पहली ल्यूमिनेसेंस डेटिंग लैब शुरू, 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र पता चलेगी
-
भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को 42 साल बाद न्याय की उम्मीद, हाईकोर्ट ने जताई चिंता
-
किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
-
राज्यपाल पटेल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारी मिले
