राज्यपाल पटेल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारी मिले
भारत स्काउट्स एवं गाइड का बैज और स्कार्फ लगाया
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने लोकभवन में सोमवार को सौजन्य भेंट की। राज्यपाल से भेंट कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने उनको बैज लगाया और स्कार्फ पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
राज्यपाल पटेल से सौजन्य भेंट के कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त अशोक अर्गल, राज्य आयुक्त वयस्क संसाधन रणनीतिक डॉ. अशोक कुमार भार्गव, संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती उषा यादव, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गजराज सिंह और सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सुशील बिल्लौरे उपस्थित थे।
You may also like
-
भोपाल में MP की पहली ल्यूमिनेसेंस डेटिंग लैब शुरू, 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र पता चलेगी
-
भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को 42 साल बाद न्याय की उम्मीद, हाईकोर्ट ने जताई चिंता
-
किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
-
मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित
-
राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
