रायपुर
महादेव सट्टा मामले के मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पांच दिन की ईडी रिमांड पूरी होने पर गुरुवार को उसे रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। ईडी ने आगे की पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की।
अदालत ने सौरभ को 14 दिन, यानी दो दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। इस बीच उसे सीबीआइ की विशेष अदालत में भी पेश किया गया।
दुबई से गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ उससे पूछताछ कर चुकी है। जांच का दायरा अब पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया है। महादेव सट्टा नेटवर्क के आरोपितों को संरक्षण देने के बदले बड़ी रकम लेने के आरोपों के संबंध में अधिकारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित सीबीआइ मुख्यालय बुलाया गया है।
वहीं, आइपीएस और एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। मामले में फरार शुभम सोनी के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर जांच एजेंसियां आगे की कार्रवाई कर रही हैं। शुभम ने महादेव सट्टा एप के संचालन की जिम्मेदारी खुद लेने का दावा किया था।
इसी आधार पर सौरभ ने भी खुद को एप का प्रमोटर होने से इन्कार किया था। जांच एजेंसियां अब दोनों की भूमिका और नेटवर्क में उनकी जिम्मेदारी की पड़ताल कर रही हैं। अनिल और विशाल पर ईडी का शिकंजा ईडी ने फरार आरोपित अनिल अग्रवाल और विशाल आहुजा के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
रायपुर की विशेष अदालत ने दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। ईडी ने उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने के लिए अदालत में आवेदन भी दिया है। विशाल के भाई धीरज आहुजा ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
ईडी की जांच में विशाल और धीरज की भूमिका टिकट बुकिंग कारोबार से जुड़ी सामने आई है। ईडी कथित मनी लांड्रिंग और अवैध कमाई के लेन-देन की जांच कर रही है, जबकि सीबीआइ नेटवर्क के अन्य पहलुओं और आरोपितों की भूमिका की पड़ताल में जुटी है।
दोनों एजेंसियों की अलग-अलग जांच के चलते सौरभ को अलग-अलग अदालतों में पेश होना पड़ रहा है। पुलिस अधिकारियों से पूछताछ और फरार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई से जांच में नए खुलासे होने की संभावना है।
You may also like
-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुहेला में दी 459 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
-
विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा
-
कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में अव्वल
-
राष्ट्रीय खेल हॉकी एक बार फिर अपने स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
