भोपाल
प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 63,296 करोड़ रुपये की लागत से 1,398 किलोमीटर लंबे पांच ग्रीनफील्ड कारिडोर बनाए जाएंगे। सभी मार्ग चार लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कॉरिडोर में भोपाल-मंदसौर (258 किलोमीटर), सागर-सतना (227), जबलपुर-आशापुर (358), भोपाल-ग्वालियर (320) और कटनी-सिंगरौली (235 किलोमीटर) शामिल हैं। इनके बनने से प्रमुख शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा।
रजिस्ट्री योजना के तहत हुई निश्शुल्क रजिस्ट्रियां
डॉ. यादव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत अब तक लगभग 24 लाख निश्शुल्क रजिस्ट्रियां हुई हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में प्रदेश को नौ पुरस्कार मिले, जो देश में किसी एक राज्य को मिले सर्वाधिक पुरस्कार हैं। भारत सरकार ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी निधि 31 मार्च 2031 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
You may also like
-
बालाघाट के जंगल में 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो कॉल पर प्रेमिका और दोस्त को भेजा था आखिरी संदेश
-
बांधवगढ़ में बाघों की मौत का आंकड़ा चिंताजनक, 2026 में अब तक 15 बाघों की मौत; छह साल में 81 ने गंवाई जान
-
बघवार में पेयजल सप्लाई का वाल्व खुला रह जाने से मचा हड़कंप, 50 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा; दो घंटे बर्बाद हुआ हजारों लीटर पानी
-
महादेव सट्टा एप मामला: सौरभ चंद्राकर ने कोर्ट में पेश किए तीन आवेदन, 27 नवंबर को होगी सुनवाई
-
अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
