बैराड़
बैराड़ थानांतर्गत ग्राम गूगर में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक गर्भवती महिला ने अपने पांच साल के मासूम बेटे के साथ खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान अंजली पत्नी स्व. धरमवीर रावत और उसके बेटे प्रशांत उम्र 5 वर्ष के रूप में हुई है। अंजली गर्भवती थी। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
बेटी ने दी परिवार को सूचना
घटना का खुलासा तब हुआ जब अंजली की बेटी मोनिका भागते हुए घर पहुंची। मृतिका के देवर घनश्याम पुत्र विशुनलाल रावत ने पुलिस को बताया कि भतीजी मोनिका ने आकर बताया कि मम्मी छोटे भाई प्रशांत को लेकर खेत वाले कुएं में कूद गई है।
You may also like
-
IPS की कार्रवाई के बाद शराब का ‘खेल’: मौके पर 50 लीटर बरामद, थाने पहुंचते-पहुंचते 5 लीटर कम! भोपाल में मचा हड़कंप
-
डिजिटल सुविधाओं से परिवहन सेवाओं में आई सुगमता, आवेदकों को घर बैठे मिल रही ऑनलाइन सेवाएं
-
डबरी पारा तालाब का होगा कायाकल्प, किनारों पर पाथवे, बेंच और घाट बनेंगे
-
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
-
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाएं, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें : मंत्री कुशवाहा
