भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल की गरिमामय उपस्थिति में लोक भवन में नवरात्रि पर्व का आयोजन रविवार को किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने महोत्सव का शुभारंभ माँ दुर्गा की आरती से किया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
भारतीय लोक संस्कृति, सामूहिक सहभागिता और सामाजिक समरसता के सुंदर संगम गरबा महोत्सव के इस आयोजन में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डा. नवनीत मोहन कोठारी, अखिल भारतीय गुजराती समाज अध्यक्ष श्री संजय पटेल, लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक सपरिवार उपस्थित थे।
गरबा महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या ने लोक भवन परिसर को भक्ति, आस्था और उल्लास के रंगों से सराबोर कर दिया। सुमधुर संगीत और मनमोहक स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। पारंपरिक गरबा की लय और ताल पर बच्चों, लोक भवन परिसर के निवासियों, भोपाल गुजराती समाज के सदस्यों तथा अन्य आमंत्रित गणमान्यजनों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ गरबा में सहभागिता की। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, सुरों की मधुरता और गरबा के मनोहारी दृश्यों ने सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।
You may also like
-
महिला सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
-
ट्रेन हादसे के दर्द पर ‘सेवा संकल्प’ का मरहम, धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
-
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से दिव्यांगजनों की जिंदगी में आ रहा सकारात्मक बदलाव
-
भोपाल में 63 दिन बंद रहेगा बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज
-
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण
