swatantra Bhardwaj

swatantra Bhardwaj

जुर्म कुबूलने के बाद भी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं! CJP ने किया आंदोलन

Share Politics Wala News

जुर्म कुबूलने के बाद भी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं! CJP ने किया आंदोलन

नई दिल्ली में इंफ्लुएंसर निशु आजाद के पिता संजय कुमार से कथित मारपीट का मामला मुख्य धारा के पटल पर है। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान सामने आई इस घटना को लेकर CJP की ओर से विरोध दर्ज कराया गया।

संगठन के प्रवक्ता सौरव दास, सह-संयोजक आशुतोष रांका सहित अन्य कार्यकर्ता पटेल चौक से संसद मार्ग पुलिस स्टेशन तक पहुंचे। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी मामले में समर्थन जताने के लिए थाने पहुंचे। इस दौरान पुलिस स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात नजर आए।

मामले ने उस समय दोबारा तूल पकड़ा, जब सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज द्वारा कथित तौर पर संजय कुमार के साथ मारपीट करने की बात कही गई। साथ ही कई बड़े नेताओं जिनमें कपिल मिश्रा, चिराग पासवान, अमित शाह को आरोपी अपना करीबी बताता हुआ भी नजर रहा है।

क्लिप में राजनीतिक प्रभाव के चलते कानूनी कार्रवाई से बचने का दावा भी किया गया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद CJP ने पुलिस से मामले की जांच तेज करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

आशुतोष रांका का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के सिर पर चोट आई थी और संगठन लगातार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी तथा गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग करता रहा है।

उनका कहना है कि घटना को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। CJP ने पुलिस से मांग की है कि मारपीट की घटना में जिन लोगों की भूमिका सामने आती है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो।

पुलिस की ओर से मामले को लेकर अलग पक्ष सामने आया है। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा के अनुसार, हाथापाई के दौरान कथित तौर पर एक व्यक्ति के हाथ में पहने कड़े से संजय कुमार के सिर में चोट लगी थी।

पुलिस के मुताबिक, आरएमएल अस्पताल में चोट को मामूली बताया गया था। इस मामले में संसद मार्ग थाने में केस दर्ज किया गया है और सूरज कुमार तथा स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने यह भी कहा है कि मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी

यह भी पढ़ें: 

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी तस्वीर $1 के सिक्के पर छपवाई, क्या यह भारत में संभव है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *