MP Global Investors Summit

MP Global Investors Summit

दिल्ली में प्रदेश की गूंज, मुख्यमंत्री पर निवेशकों ने जताया भरोसा

Share Politics Wala News

दिल्ली में प्रदेश की गूंज, मुख्यमंत्री पर निवेशकों ने जताया भरोसा

20,193 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, 27, 592 रोजगार की सम्भावना

न्योते पर ही निवेश श्रीगणेश

गुरुवार को दिल्ली में मध्यप्रदेश की गूँज रही। निवेशकों ने प्रदेश के प्रति भरोसा (faith) जताया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवेशकों को अगले साल होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि हम जो कहते हैं वो करके भी दिखाते हैं।

इन्वेस्टर्स समिट के आमंत्रण से ही प्रदेश में इन्वेस्टमेंट का श्रीगणेश हो गया। प्रदेश को 20,193 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे 27 हजार 592 लोगों को रोजगार मिलने
की सम्भावना है।

गुरुवार को  नई दिल्ली में, भारत टेक्स-2026 तथा “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” के दो आयोजन हुए।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों, उद्योगपतियों और वैश्विक ब्रांड प्रतिनिधियों को प्रदेश में निवेश का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों के अनुकूल नीतियां, मजबूत इंफ्रास्टक्टर के साथ साथ कुशल मानव संसाधन से भी भरपूर है। सरकार हर तरह से सहयोग उपलब्ध कराने को तत्पर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों, साझेदारियों और एमओयू के माध्यम से मध्यप्रदेश देश के अग्रणी कारोबारी राज्यों में शामिल हो रहा है। हम 2047 में एक बड़े औधोगिक राज्य होंगे।

भारत टेक्स में  मिला बड़ा निवेश
भारत मंडपम में आयोजित टेक्सटाइल राउंडटेबल में प्रदेश के वस्त्र एवं परिधान उद्योग, पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क, तकनीकी वस्त्र, निर्यात संवर्धन, कौशल विकास और निवेश प्रोत्साहन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस आयोजन में ₹1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 15,700 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

दिल्ली निवेश में सात एमओयू
इंटरैक्टिव सेशन के दौरान एमपीआईडीसी ने निर्यात संवर्धन, ई-कॉमर्स, वैश्विक व्यापार, एमएसएमई और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात महत्वपूर्ण समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। साथ ही रक्षा, डेटा सेंटर, आईटी, एआई, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और खाद्य प्रसंस्करण सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश अवसर प्रस्तुत किए गए।

रक्षा और डेटा सेंटर  में भी प्रस्ताव

दिल्ली निवेश संवाद में रक्षा, डेटा सेंटर, ट्रांसफॉर्मर निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, इंजीनियरिंग और खिलौना उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में ₹18,601 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 11,892 रोजगार सृजित होने की संभावना है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को साकार करने में मध्यप्रदेश पूरी शक्ति और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए नीति, नीयत, प्रतिभा, प्रवृत्ति, सुविधा, सामर्थ्य, ऊर्जा, उत्साह, सेवा और सुरक्षा की गारंटी लेकर आगे आया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली स्थित होटल द लीला पैलेस में आयोजित इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए देश-विदेश के निवेशकों को आमंत्रित किया

यह भी पढ़ें- नीट .. ग्यारह लाख से ज्यादा छात्र हुए क्वालिफाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *