NEET... Over 11 lakh students qualified.

NEET... Over 11 lakh students qualified.

नीट .. ग्यारह लाख से ज्यादा छात्र हुए क्वालिफाय

Share Politics Wala News

नीट .. ग्यारह लाख से ज्यादा छात्र हुए क्वालिफाय

विवादों और राजनीति से घिरी
नीट का परिणाम घोषित

विवादों और राजनीति से घिरे नीट परीक्षा का परिणाम गुरुवार को आया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार देर रात नीट यूजी  2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख स्टूडेंट्स मेडिकल, डेंटल, आयुष  और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया। परीक्षा में 19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए। टॉप स्कोरर्स में 93% से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पहली बार परीक्षा दी थी। 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही। क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58% से ज्यादा छात्राएं और 55.1% छात्र हैं। स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

पेपर लीक के कारण 3 मई को हुई  नीट यूजी की 2026 की परीक्षा रद्द हो गई थी। इसके बाद  21 जून को दोबारा परीक्षा कराई। देश और विदेश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 13 भाषाओं में हुई थी। पेपर लीक को लेकर मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की विपक्ष मांग कर रहा है। राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद का आयोजन किया हुआ है तो कॉक्रोच पार्टी जंतर मंतर पर धरने पर बैठी हुई है। यही पर सोनम वांगचुक आमरण अनशन पर है

NEET UG 2026: परीक्षा से रिजल्ट तक पूरी टाइमलाइन

3 मई 2026: NEET UG 2026 की पहली परीक्षा आयोजित
12 मई, 2026: पेपर लीक के आरोपों के बाद: 3 मई की परीक्षा रद्द की गई
21 जून 2026: देशभर में NEET UG की दोबारा परीक्षा हुई
25 जून 2026: प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो खुली
25–28 जून 2026: उम्मीदवारों से आंसर-की पर आपत्तियां मांगी गईं
13–15 जुलाई 2026: स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी
16 जुलाई 2026: फाइनल आंसर-की जारी, NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित

यह भी पढ़ें- पुरी रथयात्रा में हादसा: दम घुटने से 1 की मौत, 100 से अधिक अस्पताल पहुंचे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *