ये सवाल इसलिए कि भले ही मीडिया में नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा हो लेकिन पार्टी नरोत्तम को ही मैदान में उतारने जा रही है।
क्योंकि नरोत्तम के लिए ही सारी फील्डिंग सेट की गई है।
अब सवाल ये है कि नरोत्तम के मुकाबले में कांग्रेस किसको टिकट देगी?
क्या पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी या बेटे को टिकट दिया जाएगा या फिर किसी और को…
आज की इस रिपोर्ट में जानिए कि कैसे टिकट देने पर भी जीतू और दिग्गी की अलग राय है। दोनों में टिकट पर टकराव दिखाई दे रहा है।
दतिया उपचुनाव का नॉटिफिकेशन जारी हो चुका है इसके साथ ही अब प्रत्याशी अपना नॉमिनेशन 13 जुलाई तक दाखिल कर सकते हैं। हालांकि बड़ा सवाल यही है कि
कांग्रेस किसको टिकट देगी।
खबर है कि जीतू पटवारी राजेंद्र भारती को विधायक पद से हटाय जाने के बाद सहानुभूति वोट के लिए उनके परिवार से ही किसी को टिकट देने के पक्ष में है।
वे राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती को टिकट देने की वकालत कर रहे हैं। यहां पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की ओर से बेटे अनुज भारती के लिये मजबूत दावेदारी की जा रही है वहीं दिग्विजय सिंह दतिया राजघराने के राजा और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह का नाम आगे बढ़ा रहे हैं। चर्चा में पिछली बार टिकट से चूक गए पूर्व राज्य मंत्री अवधेश नायक भी रेस में चल रहे हैं।
इसके अलावा जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य राम किंकर गुर्जर, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राधे लाल बघेल भी दावेदारों में शामिल हैं
वहीं अगर राजेंद्र भारती के परिवार को टिकट दिया जाता है तो बीजेपी उनके भ्रष्टाचार और दलबदल को मुद्दा बना सकती है।
आपको बता दें कि राजेंद्र भारती तीन दलों में रह चुके हैं। वे 1985 में पहली बार दतिया से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने।
इसके बाद 1990 में फिर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। वर्ष 1998 में समाजवादी पार्टी का दामन थामा और विधानसभा पहुंचे।
इसके बाद 2008 में बहुजन समाजपार्टी में शामिल हो गए। लेकिन डॉ. नरोत्तम मिश्रा से चुनाव हार गए।2013 में कांग्रेस में उनकी वापसी हुई और तब से वे कांग्रेस में सक्रिय रहे और 2023 में नरोत्तम मिश्रा को हराकर
विधायक बनें।
बहरहाल अब देखना होगा कि दतिया में जीतू पटवारी की चलती है या फिर दिग्गी राजा की।
क्योंकि सवाल सिर्फ टिकट का नहीं है जीत की गारंटी का भी है…
नरोत्तम से कौन मुकाबला कर सकता है… सही टिकट दिया तो नरोत्तम के लिए भी मैदान आसान नहीं होगा
यह भी पढ़ें- ZEE5 ने रिलीज के दो दिन बाद, क्यों हटाई दिलजीत दोसांझ की सतलुज फिल्म? जानें…
