अयोध्या। राम मंदिर चंदा चोरी विवाद अभी खत्म नहीं हुआ था कि अब इसमें एक और मामला जुड़ चुका है! क्या है मामला और यह क्यों सुर्खियों में बना हुआ है? करते हैं इस रिपोर्ट में पूरी बात-
राम मंदिर चंदा चोरी का विवाद अब और तूल पकड़ता जा रहा है, बजह है अब इस मामले में एक और कड़ी जुड़ चुकी है। चर्चा है 200 किलो चांदी की ईंटों की हेरफेर से जुड़ा हुआ है।
यह मामला विश्व सिंधी सेवा संगम की ओर से उठाया गया है। दरअसल, संगठन से जुड़े दुनिया भर के सिंधी समाज ने वर्ष 2021 में राम मंदिर के लिए अर्पित की गईं 200 किलो चांदी की ईंटों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।
समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजू मनवानी की चिंता सामने आई है। उन्होंने कहा कि आज तक उन्हें न तो दान की रसीद मिली और न ही इस संबंध में बाद में कोई आधिकारिक जानकारी दी गई।
आपको बता दें कि प्रत्येक ईंट का वजन करीब एक-एक किलो बताया गया है। इन ईंटों पर सिंधी समाज के देवता झूलेलाल की तस्वीर भी अंकित कराई गई थी, जैसा कि हमने पहले आपको बताया है।
डॉ. मनवानी ने यह भी दावा किया है कि ये चांदी की ईंटें इंडिगो के विशेष विमान से मुंबई से लखनऊ लाईं गईं थीं। इसके बाद सड़क मार्ग से अयोध्या और फिर कारसेवकपुरम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को ये 200 ईंटें सौंपी गईं। इससे संबंधित तस्वीरें भी अध्यक्ष के माध्यम से जारी की गईं थीं।
चंदा गबन के इस मामले पर एसआईटी का भी गठन किया गया था, जिसकी जांच की रिपोर्ट सीएम योगी के पास जाएगी; इसके बाद इस मामले पर कार्रवाई हो सकती है!
खैर मामला बहुत पेचीदा है और सबकी नजरें इस पर टिकी हुईं हैं। फैसला जो भी हो न्याय का होना चाहिए क्योंकि यह मामला पूरी तरह से लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढिए- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के कुनबे के जमीन खरीदी घोटाले पर लगाया आरोप
You may also like
-
सुभाष चंद्रा के 22 हजार करोड़ कर्ज का 6.5 करोड़ में निपटारा, कांग्रेस ने उठाए सवाल
-
नेपाल में बाढ़ की तबाही: भोटेकोशी नदी क्यों बनी मौत का सैलाब? 5 बड़े कारण
-
‘पवित्र ग्रंथ सांस्कृतिक मान्यताएं हैं, इतिहास नहीं’- कॉमेडियन कुणाल कामरा
-
कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन GIVA ने हटाया, कपड़ों पर विवाद के बाद मचा बवाल
-
‘हिजाब सिर पर है, दिमाग पर नहीं’, इलाहाबाद HC के फैसले पर ओवैसी का पलटवार, अनुच्छेद 19-25 का दिया हवाला
