-पीएम मोदी ने की युुवाओंं से अपील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संविधान सभा की पहली बैठक के 75 वर्ष पूरा होने के अवसर पर इसके महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से आग्रह किया कि वह इस सभा की कार्यवाही और इसमें शामिल होने वाले प्रख्यात हस्तियों के बारे में जानें। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर युवाओं से कहा कि ऐसा करने से उन्हें बहुत कुछ जानने को मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘संविधान सभा की पहली बैठक आज ही के दिन 75 वर्ष पूर्व हुई थी। भारत के विभिन्न हिस्सों, अलग-अलग पृष्ठभूमि और विचारधाराओं के प्रतिष्ठित लोग इसमें शामिल हुए, जिनका एकमात्र उद्देश्य देश के लोगों को एक समृद्ध संविधान देना था। सभी को मेरी श्रद्धांजलि’’
पीएम ने आगे कहा कि, संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता संविधान सभा के वरिष्ठतम सदस्य सच्चिदानंद सिन्हा ने की और कार्यवाही का संचालन आचार्य कृपलानी ने किया था। उन्होंने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक बैठक के अवसर पर मैं युवाओं से आग्रह करूंगा कि, वह इस सभा की कार्यवाही और इसमें शामिल होने वाली प्रख्यात हस्तियों के बारे में जानें। ऐसा करने से उन्हें बहुत कुछ जानने को मिलेगा।’’ ज्ञात हो कि संविधान सभा की पहली बैठक नौ दिसंबर, 1946 को हुई थी।
You may also like
-
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने मांगी थी माफी या नहीं? सॉलिसिटर जनरल ने बताई कोर्टरूम की पूरी बात
-
CJP को CP में तिरंगा फहराने की मिल सकती है अनुमति, दिल्ली पुलिस ने रखी ये शर्त
-
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों की वोटर लिस्ट में होगा विशेष संशोधन
-
वैश्विक संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत पर IMF का भरोसा, फिर की भारत की तारीफ
-
लद्दाख को ₹3,350 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने शुरू कीं 5 बड़ी विकास परियोजनाएं
