देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज,कई शहरों में सड़कों पर पानी का छिड़काव, ओडिशा में स्कूल बंद
#politicswala report
summer havoc-एमपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के कई इलाकों में अप्रैल के अंत में ही प्रचंड गर्मी ने कहर बरपाया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में लगातार दूसरे दिन रात में भी लू (गर्म रात) की स्थिति बनी रही, जबकि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान 45.2°C और महाराष्ट्र के अकोला में 45°C तक पहुंच गया। ओडिशा में गर्मी को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 27 अप्रैल से पहले ही घोषित कर दी हैं। उत्तरप्रदेश में कई जगहों पर सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि गर्मी से रहत मिले। भोपाल में लगातार दूसरे दिन रात में लू चली, प्रयागराज-अकोला में पारा 45 डिग्री पहुंचा

summer havoc-छतरपुर जिला सबसे गर्म है। यहां के दो शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म बने हुए हैं। खजुराहो में 43.9°C, नौगांव में 43.5°C पारा रिकॉर्ड किया गया। इसके बावजूद भोपाल समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित नहीं की गई है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य प्रदेश के कई जिलों में वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी है। भोपाल समेत 10 से ज्यादा शहरों में रात का तापमान असामान्य रूप से बढ़ा रहा, जिससे लोगों को दिन-रात कोई राहत नहीं मिल रही। प्रयागराज देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि अकोला और अमरावती जैसे शहर भी 44-45°C के आसपास दर्ज किए गए।
उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी छिड़काव किया जा रहा है ताकि धूल और गर्मी का असर कम हो। राजस्थान में MNREGA कार्यों के समय में भी बदलाव किया गया है।
उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C के पार जा चुका है। इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। ओडिशा के झारसुगुड़ा में लगातार दूसरे दिन तापमान 44.8°C रहा।
मध्य प्रदेश के 11 जिलों में लू का अलर्ट है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में हीटवेव चल रही है। यहां ऊना का तापमान 41.1°C पहुंच गया है।
तेज गर्मी के कारण राज्य सरकारों के फैसले

-उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे मजदूरों
के काम पर रोक लगा दी गई है।
-ओडिशा में 18 शहरों में पारा 40°C पार कर गया है। सरकार सोमवार से राज्य के सभी
स्कूल बंद करने की घोषणा की है।
-केरल में सीएम ने लोगों से दिन में 11 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी है।
उन्होंने सेल्फ लॉकडाउन को अपनाने के लिए कहा है।
-कर्नाटक सरकार ने सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट बनाने का आदेश दिया है। ये
सभी यूनिट 31 जुलाई तक चालू रखी जाएंगी।
-मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल

26 अप्रैल:
छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है।
आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
27 अप्रैल:
बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है।
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है।
You may also like
-
भोपाल में पहली बार ‘लव-जिहाद’ के आरोपियों के खिलाफ उतरा मुस्लिम संगठन
-
हरभजन सिंह पंजाब का गद्दार, आप कार्यकर्ताओं ने लिख दिया दीवार पर
-
चांचल का ‘महा-संग्राम’: खाकी, खादी और भोजपुरी तड़के के बीच 92% मतदान ने बढ़ाई धड़कनें
-
‘झालमुरी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी, West Bengal में PM Modi का अटैक
-
बंगाल में चुनाव के बीच हिंसा, BJP कैंडिडेट सुवेंदु को दौड़ा -दौड़ाकर पीटा, हुमायूं कबीर पर बरसाए पत्थर
