#politicswala report
Flight diversion due to bad weather-हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट (IC3401) को खराब मौसम के कारण बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा।
यह घटना रविवार की है। जानकारी सोमवार को सामने आई।
फ्लाइट 3 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी। शाम करीब 4:30 बजे हुबली पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण 2 घंंटे हवा में रही और लैंड नहीं हो सकी।
एक घंटे हुबली के आसपास चक्कर लगाती रही। फिर एक घंटे बाद शाम 6:30 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट को बेंगलुरु से रात 11 बजे हुबली
के लिए रवाना किया गया। इसमें 22 यात्री सवार थे।
फ्लाइट के अंदर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, इसमें यात्री रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं।
खराब मौसम के चलते 2 घंटे लैंड नहीं हुई हैदराबाद-हुबली फ्लाइट, रोते – प्रार्थना करते रहे पैसेंजर
रोते-चिल्लाते दिखे यात्री

घटना के सामने आए वीडियो में यात्री सीटों पर बैठे घबराए नज़र आ रहे हैं। कई लोग चिल्लाते और रोते हुए दिख रहे हैं।
लोग एक-दूसरे को दिलासा देते दिख रहे हैं।
पायलट यात्रियों को समझा रहे हैं हम होल्ड पर हैं, कृपया धैर्य रखें और निर्देशों का पालन करें।
एयरलाइन ने कहा- कोई तकनीकी खराबी नहीं
Fly 91 ने बताया कि फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। डायवर्जन केवल खराब मौसम की वजह से किया गया।
एयरलाइन के मुताबिक, हुबली के ऊपर विमान को होल्ड करना और बाद में बेंगलुरु भेजना तय सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है।
कंपनी ने कहा कि तकनीकी खराबी की खबरें गलत और बेबुनियाद हैं। सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण मुंबई से कोल्हापुर जाने वाली एक अन्य फ्लाइट को भी गोवा डायवर्ट करना पड़ा।
You may also like
-
सुभाषचंद्र बोस को ‘राष्ट्रपुत्र’ घोषित करने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने किया ख़ारिज
-
ईमानदारी के लिए ओलंपिक में कोई पदक होता तो राहुल गांधी को मिलता-सुप्रिया सुले
-
संसद में बहस, राहुल पर एफआईआर, किसी खगोलीय घटना जैसा संयोग!
-
जले नोटों वाले जस्टिस वर्मा का दुखी मन से इस्तीफा, अब एफआईआर की संभावना
-
मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के 38 पदाधिकारियों को तीन महीने का अल्टीमेटम, नहीं सुधरे तो बाहर
