#politicswala Report
भोपाल /दिल्ली। मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई हुई है। काम में लापरवाही बरतने, वक्त न देने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनके पद होल्ड कर दिए गए। ये सभी चार महीने पहले ही चुने गए हैं। WITH IYC’ ऐप के जरिए हुए परफॉर्मेंस रिव्यू में 38 पदाधिकारी फेल पाए गए। इनको होल्ड कर दिया गया।
इनमें 8 प्रदेश महासचिव, 27 प्रदेश सचिव और 3 जिला अध्यक्ष शामिल हैं। आदेश मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव शिवी सिंह चौहान और सह-प्रभारियों के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन पदाधिकारियों को संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर नहीं पाया गया।
पार्टी अब पूरी तरह से नेताओं की सक्रियता का डेटा “WITH IYC APP” के जरिए ट्रैक कर रही है। ऐप के डेटाबेस में इन नेताओं की एक्टिविटी और सांगठनिक कार्य नगण्य पाए गए, जिसके बाद इन्हें ‘निष्क्रिय’ घोषित करते हुए इनके पदों पर रोक लगा दी गई है।
तीन महीने का अल्टीमेटम
पार्टी ने इन्हें पद से सीधे बर्खास्त करने के बजाय सुधार के लिए 3 महीने का आखिरी मौका (प्रोबेशन पीरियड) दिया है। इस दौरान इन्हें ये शर्तें पूरी करनी होंगी।प्रदेश महासचिवों के लिए: उन्हें अपने प्रभार वाले जिले में संगठन के कामों के लिए कम से कम 10 दिन बिताना अनिवार्य है।प्रदेश सचिवों के लिए: उन्हें अपने प्रभार वाले क्षेत्र में कम से कम 7 दिन देकर संगठन को मजबूत करना होगा।यदि आगामी 3 महीनों में ऐप पर इनकी सक्रियता संतोषजनक नहीं पाई गई, तो इन्हें इनके पदों से पूर्ण रूप से मुक्तकर दिया जाएगा।
इन पर गिरी गाज
8 प्रदेश महासचिव: सलमान शेख, प्रमोद पटेल, अब्दुल करीम कुरैशी, विनय पांडे, राहुल (हितेश) ठाकुर, सुष्मिता सिंह, खुशी गुर्जर और मंजू गुर्जर।
3 जिला अध्यक्ष: पुष्पेंद्र सिंह पटेल (अलीराजपुर), मयंक जाट (रतलाम), और अनूप सिंह चंदेल (रीवा)।
27 प्रदेश सचिव: राजीव सिंह, आशीष चौबे, राज नेमा, अविनाश पाठक, शिवप्रसाद तिवारी (मोनू), शुभम शर्मा, विवेक द्विवेदी, अंकित शर्मा, आकाश सिंह चौहान, नितेश जाटव, विकास सिंह चौहान, अभिनव मिश्रा, अनूप दांगी, अमित दांगी, हर्ष वशिष्ठ, आकाश राजपूत, सुमित अवस्थी, अमित यादव, लोकेश सोनकर, शिवम पांडेय, रामकृष्ण प्रजापति, दीपक मालवीय, लोकेश पटेल, आशीष अवस्थी, रानू पटेल, प्रीति मालवीय और रीना डावर।
You may also like
-
वंदे मातरम् …कांग्रेस पार्षद बोलीं, हम किसी के बाप की नहीं सुनते, कांग्रेस भी जाए भाड़ में !
-
इंदौर में कांग्रेस पार्षद फौजिया और रुबीना का वंदे मातरम गाने से इंकार, बोलीं एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ
-
ईरान की सभ्यता मिटाने निकले ट्रम्प ने टेके घुटने, सीज़फायर !
-
मैं 19 की पति 40 का वैवाहिक सुख नहीं … अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी इजाजत
-
ईरान जंग का असर: भारत में पानी और दारु की बोतलें भी महंगी !
