222 सीटों के मतदान पर टिकी हैं 785 उम्मीदवारों की निगाहें
अगरतला। त्रिपुरा के नगर निकायों की 200 से अधिक सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने राज्य के सभी आठ जिलों में अगरतला नगर निगम सहित 20 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा की थी।
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, नगर निकाय चुनावों के लिए राज्यभर में 770 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदाता 785 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है।
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इस महीने की शुरुआत में अगरतला नगर निगम और 19 शहरी स्थानीय निकायों की कुल 334 सीटों में से 112 पर निर्विरोध जीत हासिल की है। शेष 222 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। वोटों की गिनती 28 नवंबर को होगी।
20 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 334 सीटें हैं जिनमें छह नगर पंचायत, 13 नगर परिषद और एक नगर निगम शामिल हैं।
त्रिपुरा एसईसी एमएल डे ने कहा, ‘राज्य में नगर निकायों के लिए मतदान की तारीख 25 नवंबर है, वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होनी है। मतगणना 28 नवंबर को होगी, जो सुबह 8 बजे से शुरू होगी।’
उन्होंने कहा, ‘चुनाव की पूरी प्रक्रिया चार दिसंबर को खत्म हो जाएगी’। त्रिपुरा में 2018 में सत्ता में आने के बाद भाजपा के लिए यह पहला निकाय चुनाव होगा।
You may also like
-
मध्यप्रदेश की सबसे धनी नगरपालिका बिजुरी में “काला पानी” पीने को मजबूर नगरवासी, इंदौर जैसे हालात होने का सता रहा है डर!
-
“मदर ऑफ ऑल डील्स” जिससे भारत में होंगी कारें सस्ती, भारतीय कपड़े और IT सेक्टर को मिलेंगे नए बाजार
-
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने छोड़ा प्रयागराज माघ मेला, बिना स्नान किए दुखी लौट रहा हुं शंकराचार्य ने कहा!
-
संसद का बजट सत्र 2026 शुरू, एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी देश का बजट पेश, जिस पर टिकी हैं सबकी निगाहें।
-
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रेश में निधन: कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट
