222 सीटों के मतदान पर टिकी हैं 785 उम्मीदवारों की निगाहें
अगरतला। त्रिपुरा के नगर निकायों की 200 से अधिक सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने राज्य के सभी आठ जिलों में अगरतला नगर निगम सहित 20 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा की थी।
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, नगर निकाय चुनावों के लिए राज्यभर में 770 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदाता 785 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है।
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इस महीने की शुरुआत में अगरतला नगर निगम और 19 शहरी स्थानीय निकायों की कुल 334 सीटों में से 112 पर निर्विरोध जीत हासिल की है। शेष 222 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। वोटों की गिनती 28 नवंबर को होगी।
20 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 334 सीटें हैं जिनमें छह नगर पंचायत, 13 नगर परिषद और एक नगर निगम शामिल हैं।
त्रिपुरा एसईसी एमएल डे ने कहा, ‘राज्य में नगर निकायों के लिए मतदान की तारीख 25 नवंबर है, वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होनी है। मतगणना 28 नवंबर को होगी, जो सुबह 8 बजे से शुरू होगी।’
उन्होंने कहा, ‘चुनाव की पूरी प्रक्रिया चार दिसंबर को खत्म हो जाएगी’। त्रिपुरा में 2018 में सत्ता में आने के बाद भाजपा के लिए यह पहला निकाय चुनाव होगा।
About The Author
You may also like
-
शिवराज के चेहरे और शाह की रणनीति से फिर खिला ‘कमल’
-
अपने काम को दमदारी से रखने का कमलनाथ जैसा साहस किसी ने नहीं दिखाया
-
पत्रकारों की खुले आम हत्या, सरकार और मीडिया दोनों चुप क्यों ?
-
ब्रांड गांधी और राहुल .. निसंदेह आपमें बहुत से हुनर होंगे,उन्हें तराशिये, राजनीति का बोझ उतार फेंकिए !
-
मिस्र से लौटकर सीधे बेंगलुरू पहुंचे पीएम मोदी, इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई