सलमान खुर्शीद के बाद अब कांग्रेस नेता राशिद अल्वी विवादों में
लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के बाद अब इनके एक और नेता ने हिंदुओं पर टिप्पणी की है।
कांग्रेस के प्रवक्ता रहे राशिद अल्वी ने जय श्रीराम का नारा लगाने वालों पर भद्दा कमेंट किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने सम्भल में एक सभा में कहा कि जय श्री राम का नारा लगाने वाले मुनि नहीं, बल्कि निशिचर (राक्षस) हैं।
सम्भल में कांग्रेस के नेता प्रमोद कष्णम कल्कि महोत्सव का आयोजन करते हैं। महोत्सव के तीसरे दिन पहुंचे कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मंच से भाजपा को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
भाजपा नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग जय श्रीराम का नारा लगाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने रामायण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब लक्ष्मण को तीर लगा तो रावण ने एक राक्षस को हनुमान का रास्ता रोकने के लिए भेज दिया।
वह एक जगह बैठकर भगवान श्रीराम के नाम का गुणगान करने लगा। हनुमानजी भी वहां पर रुक गए, लेकिन जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो उस राक्षस का वध कर दिया।
अब भी कुछ लोग उस राक्षस की तरह ही भगवान श्रीराम का नाम जप रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम बिना स्नान किए नहीं लिया जाना चाहिए, लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है कुछ लोग बिना स्नान किए ही भगवान का नाम ले रहे हैं।
जय श्रीराम का नारा लगाने वाले सभी लोग मुनि नहीं हो सकते। उन्होंने रामायण का प्रसंग सुनाया और कहा कि मैं तो प्रार्थना करता हूं कि भगवान श्री कल्कि जल्द से जल्द अवतार लें और गुनाहगारों का खात्मा करें।
कल्कि महोत्सव के मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने सबसे पहले सभी साधु-संतों को नमन किया और उसके बाद कहा कि कलयुग को चलते हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है।
सभी साधुृसंत प्रार्थना करें कि पुराणों में दर्ज समय से पहले भगवान श्री कल्कि सम्भल में अवतार लें। कुछ लोग धर्म पर यकीन नहीं करते हैं, लेकिन धर्म की बात कहते हैं।
कुछ लोग कहते हैं कि देश में राम राज्य आ गया है, लेकिन जहां तक मैं समझता हूं राम राज्य में नफरत की कोई जगह नहीं है।
राशिद अल्वी से पहले सलमान खुर्शीद ने अपनी नई किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या : नेशनहुड इन आवर टाइम्स’ में एक पूरा अध्याय देश में हिंदुत्व की बढ़ती विचारधारा के ऊपर लिखा है।
‘द सैफ्रान स्काई’ शीर्षक से लिखे इस अध्याय के पेज 113 पर उन्होंने हिंदुत्व की तुलना बोको हराम और आईएस जैसे आतंकी संगठनों से की है।
एक चैनल पर सवालों का जबाव देते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की हत्या और पलायन से भी पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि बाहर हो गए तो हो गए। हम क्या करें?
भाजपा ने खुर्शीद के इन दोनों बयानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस से सफाई की मांग की है।
You may also like
-
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
-
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
-
दिल्ली में यमुना को मिलेगा नया लुक, पल्ला से कालिंदी कुंज तक बनेगा रिवरफ्रंट
-
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त
-
अभिजीत दीपके की अपील- दिवाली तक प्रदर्शन नहीं, परिवार के साथ समय बिताएं
